411 REFERENCE · Wikipedia
लिप्यंकन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लिप्यंकन अनुवाद का एक प्रकार है जिसमें ध्वन्यंकित सामग्री का उसी भाषा में लिप्यंकन किया जाता है। यह लेखन माध्यम आधारित अनुवाद का प्रकार है। इसका आजकल के संचार माध्यमों में बहुत उपयोग हो रहा है।
लिप्यंकन में स्वनिम इकाइयों की अभिव्यक्ति लिखित माध्यम से होती है। अर्थात किसी भाषा की ध्वनि व्यवस्था के दृश्य प्रतीकों को अन्य दृश्य प्रतीकों द्वारा अभिव्यक्ति करना लिप्यंकन कहलाता है। सामान्य भाषा में कहें तो, कुछ सुनाया है या सुनकर शॉर्टहैंड में लिखा गया है या जो टाइप किया गया है उसे लिपिबद्ध करना लिप्यंकन कहलाएगा। वस्तुतः एक माध्यम से दूसरे माध्यम में किए गए अंतरण को भी लिप्यंकन कह सकते हैं। अतः किसी अवतरण को स्वनिमिक में इकाइयों के रूप में, अर्थात बोलकर, किसी मशीन या टेप में अंकित करना भी लिप्यंकन के वर्ग में आ सकता है।
इन्हें भी देखें
श्रेणी:अनुवाद के प्रकार