411 REFERENCE · Wikipedia
2024 कोपा अमेरिका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|2024 कोपा अमेरिका का लोगो
2024 कोपा अमेरिका कोपा अमेरिका का 48वाँ संस्करण था। यह प्रतियोगिता दक्षिण अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल चैंपियनशिप है जिसके मैच खेलें गए थें। यह टूर्नामेंट 20 जून से 14 जुलाई, 2024 तक संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया गया।लाइव एबीपी Copa América 2024 के बाद इस बड़े टूर्नामेंट में Argentina की टीम का हिस्सा नहीं होंगे Lionel Messi https://www.abplive.com/videos/sports/after-copa-america-2024-lionel-messi-will-not-be-a-part-of-argentina-s-team-in-this-big-tournament-2715076 29 जून 2024 www.abplive.com 14 जून 2024 hi संयुक्त राज्य अमेरिका दूसरी बार इस टूर्नामेंट की मेज़बानी किया था। इससे पहले उसने 2016 में कोपा अमेरिका सेंटेनारियो की मेज़बानी की थी। अर्जेंटीना की टीम गत विजेता रही है।Copa America 2024: लियोनल मेसी की अर्जेंटीना मुश्किल ग्रुप में, कोलंबिया और पैराग्वे से होगी ब्राजील की टक्कर https://www.amarujala.com/sports/copa-america-2024-draw-lionel-messi-argentina-in-difficult-group-brazil-will-face-colombia-and-paraguay-2023-12-08 29 जून 2024 अमर उजाला hi इसका फ़ाइनल 14 जुलाई, 2024 को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में हार्ड रॉक स्टेडियम में खेला गया। फाइनल में अर्जेंटीना ने अपना खिताब बचा के रखा।कोनमैबोल ने कोपा अमेरिका 2024 के मैचों के लिए स्थानों की घोषणा की https://www.newsnationtv.com/india/hindi-miami-to-hot-2024-copa-america-final-20231121092448-20231121145732-421563.html 29 जून 2024 News Nation 21 नवम्बर 2023 hi
मेज़बान का चयन
2024 कोपा अमेरिका प्रतियोगिता की मेज़बानी नियमित आवर्तन क्रम के कारण इक्वाडोर द्वारा की जानी थी। हालांकि, दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संस्था, कोनमैबोल के अध्यक्ष एलेजांद्रो डोमिन्गुएज़ ने कहा कि इक्वाडोर को नामित किया गया था लेकिन अभी तक उसे इस संस्करण के आयोजन के लिए नहीं चुना गया है। नवंबर 2022 में, इक्वाडोर ने टूर्नामेंट की मेजबानी करने से इनकार कर दिया। फिर पेरू और संयुक्त राज्य अमेरिका ने टूर्नामेंट के आयोजन में रुचि व्यक्त की थी।
27 जनवरी, 2023 को यह घोषणा की गई कि दक्षिण अमेरिका की फुटबॉल संस्था कोनमैबोल और उत्तर अमेरिका की फुटबॉल संस्था कॉनकाकाफ़ की नई रणनीतिक साझेदारी के हिस्से के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।USA में होगा कोपा अमेरिका टूर्नामेंट:2024 में होगा आयोजन, दोनों कांटिनेंट की टीमें उतरेंगी https://www.bhaskar.com/sports/news/copa-america-2024-host-usa-update-130851739.html 29 जून 2024 यह टूर्नामेंट 2026 फीफा विश्व कप की प्रस्तावना के रूप में भी कार्य करता है। जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको एक साथ संयुक्त मेजबान है।
सन्दर्भ
श्रेणी:खेल प्रतियोगिता