Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उत्तर अमेरिका का भूगोल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उत्तर अमेरिका, अफ़्रीका और एशिया के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह महाद्वीप पश्चिम में प्रशांत महासागर, पूर्व और दक्षिण में अटलांटिक महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर पश्चिम यह एशिया से लगभग लगता हुआ है जहाँ पर ८०० किमी की बेरिंग की खाड़ी इसे एशिया से पृथक करती है। उत्तरपूर्व में ग्रीनलैंड है और आइसलैंड जो ४८० किमी की दूरी पर है। अफ़्रीका से उत्तर अमेरिका की निकटतम दूरी १,६०० किमी है और एशिया-प्रशान्त की दूरी ९,६०० किमी है। उत्तर अमेरिका की प्रमुख नदी-घाटियाँ मिसिसिपी और मिसोरी नदियों से मिलकर बनी है और इन दोनों नदियों की संयुक्त लम्बाई अमेज़न नदी के बराबर है। नदी-घाटी का क्षेत्रफल ३१,६०,००० वर्ग किलोमीटर है। वनस्पति-जीवन इस क्षेत्र में विशेष है। उदाहरण के लिए, उत्तरी वनस्पति में आर्कटिक लिचेन्स, मोसेस और निम्न जड़ी बूटियाँ विशिष्ट हैं। कनाडा और अमेरिका के पश्चिमी विस्तार में कोनिफ़र, विशेष रूप से लाल-लकड़ी, पाइन और देवदार सम्मिलित हैं। रूपरेखा उत्तर अमेरिका भौगोलिक रूप से पाँच मुख्य क्षेत्रों में विभाजित किया जा सकता है: (१) कनाडियाई शील्ड, जो भूवैज्ञानिक रूप से एक स्थिर क्षेत्र है जो प्राचीन पत्थरों से मिलकर बना है और यह ग्रीनलैण्ड सहित महाद्वीप का अधिकतर उत्तर पश्चिमी भाग घेरे हुए है। (२) अप्पालचिआन्स, एक भूवैज्ञानिक रूप से पुराना और घिसी प्रणाली जो गास्पे प्रायद्वीप से अलबामा तक फैली हुई है। (३) मेक्सिको की खाड़ी, जिसमें निम्न भूमियों की एक शृंखला है जो दक्षिणी न्यू इंग्लैण्ड से लेकर मेक्सिको तक फैला हुआ है। (४) भीतरी मैदान, जो महाद्वीप के मध्य में, मेकेन्ज़ी घाटी से लेकर मेक्सिको की खाड़ी के मैदानो तक फैला हुआ है और इसमें पश्चिम के विशाल मैदान और पूर्वी भाग के ग्रामीण क्षेत्र भी आते हैं। (५) अन्ततः अमेरिकी कोर्डिल्लेरा, जो पर्वतों और नदी-घाटियों की एक जटिल शृंखला है जो अलास्का से लेकर मेक्सिको तक फैली हुई है और जिसके अन्तर्गत रॉकी पर्वत श्रेणी भी आती है। सीनोज़ोइक काल के अन्तिम हिमयुग के दौरान, बर्फ़ ने हडसन खाड़ी से लेकर अधिकान्श महाद्वीप को ढ़क लिया। हिमनद रॉकी पर्वत माला और सिएरा प्रशान्त तक फैल गए। हिम के खिसकने के चिह्न कई हिमयुगी झीलों पर रह गए, जैसे विशाल साल्ट झील और विशाल झीलें। तटीय क्षेत्र उत्तर अमेरिका का पूर्वी तट अटलान्टिक से लगता हुआ है। अधिकान्श महाद्वीप उत्तर अमेरिकी प्लेट पर स्थित है। हालांकि कुछ क्षेत्र जैसे कैलीफ़ोर्निया और पश्चिमी मेक्सिको प्रशान्त प्लेट में स्थित हैं जो अमेरिका के साथ सान एन्द्रियास फ़ॉल्ट से सटा हुआ है। स रा अमेरिका का महाद्वीपीय भौगोलिक सेवा केन्द्र बाल्टा कस्बे (उत्तर डकोटा) से ९.६ किमी की दूरी पर स्थित है। क्षेत्र और जलवायु जलालेख अमेरिकी नदियां दो प्रकार की हैं। एक वे जो प्रशान्त महासागर में गिरती हैं और छोटी, तेज़ और बहुत कटाव पूर्ण हैं। इसके विपरीत अटलान्टिक महासागर में गिरने वाली नदियां लम्बी, बहावदार और विशाल जलविभाजन वाली हैं। इनमें से कुछ संसार की सबसे लम्बी नदियां हैं। इन दो प्रकार की नदियों के अतिरिक्त आर्कटिक महासागर में गिरने वाली नदियां इस रूप में असामान्य है कि वे सर्दियों में जम जाती हैं। उत्तर अमेरिका विश्व की कुछ विशाल झीलों का घर भी है। इनमें से अधिकतर हिमयुगीन हैं और मुख्यतः कनाडा में पाई जाती हैं। इसके अतिरिक्त कनाडा में हजारों छोटी-२ झीलें भी हैं। नदी प्रणाली उत्तर अमेरिका में विश्व की सबसे अधिक झीलें पाई जाती हैं। मिसिसिपी नदी महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी है और इसका नदी क्षेत्र ३१.६ लाख वर्ग किलोमीटर का है। अन्य महत्वपूर्ण नदी है संत ल्वेरन्स नदी, जिसका जलनिकास क्षेत्र १६ लाख वर्ग किमी में फैला हुआ है। अन्य प्रमुख नदियां हैं मेकिन्ज़ी नदी और कॉपर नदी जो आर्कटिक महासागर में गिरती हैं। इसके अतिरिक्त चर्चिल नदी, नेल्सन नदी, सेवर्न नदी और अल्बानो नदी जो अटलान्टिक महासागर में गिरतीं हैं और युकौन नदी, फ़्रासर नदी, कोलम्बिया नदी, सेक्रामेन्टो नदी, सान जो॑उकुइन नदी और कोलोरेडो नदी प्रशान्त महासागर में गिरतीं हैं। जलवायु तथा वनस्पति उत्तर अमेरिका की जलवायु प्रारूपिक रूप से ठंडी और गीली है। गीला क्षेत्र असंगत रूप से पूरे महाद्वीप में फैला हुआ है। वनस्पति प्रत्येक मौसमी क्षेत्र के अनुसार बदलती रहती है। जैसे-जैसे भूमध्य रेखा के क्षेत्र से निकटता बढ़ती है, वैसे-वैसे मौसम में परिवर्तन आता है। मेक्सिको और दक्षिणी स रा अमेरिका में उष्णकटिबंधीय जतवायु से लेकर कनाडा और उत्तरी स रा अमेरिका में टुन्ड्रा जलवायु पाई जाती है। इन्हें भी देखें उत्तर अमेरिका उत्तर अमेरिका का इतिहास बाहरी कड़ियाँ उत्तर अमेरिका का मानचित्र भौतिक मानचित्र विशाल झीलों का मानचित्र उत्तर अमेरिका का मानचित्र उत्तर अमेरिका राजनैतिक मानचित्र श्रेणी:उत्तर अमेरिका