411 REFERENCE · Wikipedia
सुनन्दा पुष्कर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुनन्दा पुष्कर (१ जनवरी १९६२ – १७ जनवरी २०१४) बहुचर्चित इण्डो-कनाडाई उद्यमिता, व्यापारी और भारत के केन्द्रिय मन्त्री शशि थरूर की पत्नी थीं। वो दुबई आधारित टेकम इंवेस्टमेंट्स नामक निवेश कम्पनी की विक्रय प्रबन्धक एवं भारत आधारित रांदेवू स्पोर्ट्स वर्ल्ड की सहस्वामीनी थीं।
== शशि थरूर से विवाह ==
अक्टूबर २००९ में वो एक दावत में शशि थरूर से मिलीं। थरूर २००७ में अपनी कनाडाई पत्नी क्रिस्टा गिल्स के साथ भारत आ गये थे। उनके लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद, सुनन्दा का २०१० में शशि थरूर के साथ विवाह हुआ। दम्पति का केरल में मलयाली विवाह पद्धति से उत्सव मनाया गया। यह दोनों का तीसरा विवाह है।
== विवाद ==
=== आईपीएल विवाद ===
२०१० में तत्कालीन कोच्चि आईपीएल टीम को सुनन्दा पुष्कर मिडिया के सामने आई। वो तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर के साथ दिखी थीं। थरूर पर सुनन्दा के नाम पर कोच्चि टीम से ₹ ७० करोड़ भ्रष्ट तरीके से अपने नाम करने के आरोप लगे थे। इस विवाद के अनुसार थरूर ने सुनन्दा को मोहरा बनाया था।
=== ट्विटर विवाद ===
१५ जनवरी २०१४ को पुष्कर ने अपने पति के ट्विटर खाते में, कथित तौर पर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार द्वारा उनके पति थरूर को भेजे गये संदेशों को प्रकाशित किया था, जिनसे लगता था कि उन दोनों के बीच सम्बंध हैं। उसके बाद ट्विटर पर तरार और पुष्कर के मध्य विवाद बढ़ता गया। थरूर ने विवाद को ख़त्म करने का प्रयास किया लेकिन विवाद बढ़ता गया और विवाद का अन्त तब हुआ जब थरूर और सुनन्दा ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा था, "हमारा वैवाहिक जीवन सुख से बीत रहा है और हम चाहते हैं कि यह ऐसा ही रहे।"
== निधन ==
एक ट्विटर विवाद के एक दिन बाद, १७ जनवरी २०१४ को, नई दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र के लीला महल हॉटेल में कमरा संख्या ३४५ में सुनन्दा मृत पायीं गई। उनके पति शशि थरूर ने उन्हें सबसे पहले मृत पाया। उन्होंने पुलिस को सुचित किया जिसके बाद उनका शव परीक्षा के लिए भेज दिया गया।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
बीबीसी हिन्दी पर