Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बाबुल (हिन्दी शब्द)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बाबुल (Babul; उच्चारण: bəˈbo͞ol) पिता के लिए एक पारंपरिक हिंदी शब्द है जो बेटी के स्नेह को दर्शाता है। भारतीय साहित्य में यह शब्द पिता-पुत्री के विछोह के समय प्रयुक्त होता है। आजकल यह मुख्यतः बॉलीवुड गीतों में विवाहित बेटी के पितृगृह से विदा होने के संदर्भ में प्रयोग किया जाता है। भारत में, बेटी के विवाह की समाप्ति 'बिदाई' संस्कार से चिह्नित होती है। यह एक मर्मस्पर्शी क्षण होता है, क्योंकि बेटी सदा के लिए पिता के घर को छोड़कर पति के परिवार में चली जाती है। यह पल उसके पुराने जीवन के अंत और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। इस भावना की अभिव्यक्ति आमतौर पर संयमित विलाप के रूप में होती है, जिसे बॉलीवुड और क्षेत्रीय सिनेमा में अक्सर दर्शाया जाता है। प्रसिद्ध उदाहरण अंगूठाकार|वाजिद अली शाह अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह (१८२२-१८८७) ने प्रसिद्ध भैरवी ठुमरी "बाबुल मोरा नैहर छूटो जाए" रची, जिसमें उन्होंने बिदाई को मृत्यु के समान और अपने प्रिय लखनऊ से निर्वासन को दर्शाया:बाबुल मोरा, नैहर छूटो ही जाए चार कहार मिल, मोरी डोलिया उठायें... मोरा अपना बेगाना छूटो जाए... आँगना तो परबत भयो, और देहरी भयी बिदेश... जाए बाबुल घर आपनो, मैं चली पीया के देश...कालिदास के अभिज्ञानशाकुन्तलम् में ऋषि कण्व शकुन्तला की विदाई पर शोक प्रकट करते हैं:यास्यत्यद्य शकुन्तलेति हृदयं संस्पृष्टमुत्कण्ठया .. ऐक्लव्यं मम तावदीदृशमिदं स्नेहादरण्यौकसः पीड्यन्ते गृहिणः कथं नु तनयाविश्लेषदुःखैर्नवैः||६|| शकुन्तला के जाने से हृदय व्याकुल है... संसार के लोग पुत्री के विछोह के इस नवजात दुःख को कैसे सहते होंगे?" गुरबाणी सिख धर्मग्रंथ में ईश्वर को "बाबुल" संबोधित किया गया है:ਬਾਬੁਲੁ ਮੇਰਾ ਵਡ ਸਮਰਥਾ ਕਰਣ ਕਾਰਣ ਪ੍ਰਭੁ ਹਾਰਾ ॥ अर्थ: "मेरा पिता (बाबुल, ईश्वर) सर्वशक्तिमान है। वही सब कुछ करने वाला और कारण है।"Soohee, Fifth Mehl http://www.srigranth.org/servlet/gurbani.gurbani?Action=Page&Param=778&g=1&h=1&r=1&t=1&p=0&k=0 यह भी देखें वाजिद अली शाह भारत में शादियां हिंदी फिल्म संगीत संदर्भ श्रेणी:बॉलीवुड श्रेणी:हिंदी शब्द