411 REFERENCE · Wikipedia
१४ जनवरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
right
१४ जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १४वाँ दिन है। वर्ष में अभी और ३५१ दिन बाकी है (लीप वर्ष में ३५२)। १७६१ ई. में आज के ही दिन अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली की सेना और मराठों के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ था, जिसमे मराठों की हार का साहमना करना पड़ा था।
प्रमुख घटनाएँ
१७५८- इंग्लैंड के राजा ने ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार दिया।
१७६०- फ्रांसीसी जनरल लेली ने पुडुचेरी अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
१७८४- अमेरीकी स्वतंत्रता संग्राम में विजय के बाद सरकार ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की।
१८०९- नेपोलियन बोनापार्ट के विरुद्ध इंग्लैंड और स्पेन ने गठबंधन किया।
१८६७- पेरू ने स्पेन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
१९०७- जमैका में आए भूकंप से किंगस्टन शहर बरबाद हो गया और एक हजार से अधिक लोग मारे गए।
१९१८- फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
१९५०- ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार बनायी।
१९८२- भारतीय प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
१९८५- हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
१९८६- ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों के बाद पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।
१९८९- इलाहाबाद में बारह वर्ष बाद आयोजित होने वाला कुम्भ मेला शुरु हुआ।
१९९२-
इज़रायल ने जॉर्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।
पोलैंड के जहाज़ के बाल्टिक सागर में डूबने से 54 लोग मारे गये।
१९९४- यूक्रेन, रूस तथा अमेरिका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने का समझौता हुआ।
१९९८- पाकिस्तान में अफ़ग़ान कार्गो जहाज़ की दुर्घटना में ५० लोगों की मृत्यु हो गई।
१९९९- बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
२००१- अल साल्वाडोर में आए भूकम्प में 234 लोग मारे गये।
२००७- नेपाल में अंतरिम संविधान स्वीकार किया गया।
2010 - ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के समीपवर्ती क्रैनबर्न में नानकसर ताथ गुरुद्वारे की चारदीवारी के अंदर बन रही एक इमारत आग लगा देने के कारण क्षतीग्रस्त हो गई।
2010 - मुम्बई के आयकर विभाग ने स्वयं को चैरिटी संगठन बताकर कर अदायगी से अबतक बचने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को व्यवसायी संगठन माना तथा कर और जुर्माने के रूप में 120 करोड़ रुपए चुकाने का आदेश दिया।
जन्म
1551 - मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फ़जल।
1919 - कैफ़ी आज़मी - उर्दू के एक अज़ीम शायर थे। उन्होंने हिन्दी फिल्मों के लिए भी कई ग़ज़ल और गीत लिखे थे।
1977 - नारायण कार्तिकेयन - भारत के एकमात्र फ़ॉरमूला वन चालक।
1926 - महाशवेता देवी - प्रख्यात लेखिका और सामाजिक कार्यकर्त्ता |
निधन
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
पंजाब केसरी पे यह दिन
जनवरी, १४