411 REFERENCE · Wikipedia
जापानी भाषा-परिवार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जापानी जापानी-रयुक्युवी जापान, शायद पहले कोरिया पर Altaic दुनिया की प्राथमिक भाषा-परिवारों में से एक आदिम-जापानी जापानी रयुक्युवी हचिजो (?) उपद्वीप? jpx japo1237 Japonic Japanese dialects-en.png जापानी भाषाएँ और उनकी उपभाषाएँ
जापानी या जापानी-रयुक्युवी एक भाषा-परिवार है जिसमें जापानी भाषा शामिल है, जो जापान के मुख्य द्वीपों में बोली जाती है, और रयुक्युवी भाषाएँ, जो रयुक्यु द्वीपों में बोली जाती हैं। भाषाविज्ञानिकों में यह भाषा-परिवार सार्वकाम्य रूप से स्वीकार किया गया है, और इस की आदिम-भाषा की पुनर्रचना में बहुत प्रगति हुई है।Shimabukuro 2007 इज़ू द्वीप पर बोली जाने वाली हचिजो भाषा भी इस में शामिल है, पर परिवार के अंदर इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
आदिम-जापानी
इसकी आदिम-भाषा प्राचीन जापानी की आभ्यंतर पुनर्रचना और प्राचीन जापानी और रयुक्युवी भाषाएँ की तुलनात्मक प्रणाली के संयोग से पुनर्रचना की गई है।Frellesvig Whitman 2008 1 20वीं सदी की प्रमुख पुनर्चनाएँ सैम्युएल एल्मो मार्टिन(Samuel Elmo Martin) और शिरो हत्तोरी(Shirō Hattori) द्वारा प्रस्तुत की गई थीं।Frellesvig Whitman 2008 1Martin 1987
आदिम-जापानी के शब्द आम तौर पर अनेकाक्षरी(polysyllabic) होते हैं, जिनके अक्षर (C)V के रूप से होते हैं।Frellesvig Whitman 2008 3
+ आदिम-जापानी व्यंजनद्वयोष्ठ्य (Bilabial)वर्त्स्य (Alveolar)तालव्य (Palatal)कण्ठ्य (Velar) नासिक्य (Nasal) *m *n स्पर्श (Plosive) *p *t *k संघर्षी (Fricative) *s अन्तस्थ (Approximant) *w *j तरल स्वन (Liquid) *r
प्राचीन जापानी में घोष व्यंजन "b", "d", "z", "g" जो शामिल थे, जो शब्द-आद्य स्थिति पर कभी आते नहीं थे, वो बीच वाले स्वर के लोप के बाद मौजूद हुए नासिक्य व्यंजन और अघोष व्यंजनों के गुच्छ से पाए हैं।Whitman 2012 27
अधिकांश लेखक मानते हैं कि आदिम-जापानी में छह स्वर मौजूद थे:Whitman 2012 26
+ आदिम-जापानी स्वरअग्रस्वरमध्यस्वरपश्वस्वर संवृत *i *u बीच का *e *ə *o विवृत *a
कुछ लेखक एक संवृत मध्यस्वर *ɨ का भी प्रस्ताव करते हैं।Frellesvig 2010 45–47Vovin 2010 35–36 बीच के स्वर *e और *o क्रमशः "i" और "u" तक हर जगह आरोह हुए थे, शब्द-अंत्य के सिवाए।Frellesvig Whitman 2008 5Frellesvig 2010 47
अन्य प्राचीन जापानी स्वर आदिम-जापानी के स्वर के अनुक्रम से आए थे।Frellesvig 2010 50
माना जाता है कि एक शाब्दिक स्वराघात की पुनर्रचना होनी चाहिए, पर उसका सटीक रूप विवादग्रस्त है।Whitman 2012 27
सन्दर्भ
श्रेणी:भाषा-परिवार