Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चिहिरिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2026 यूक्रेन के अंदर कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर है यह शहर अपने इतिहास और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, उन्हीं में से एक शहर है चिहिरिन शहर इतिहास में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है,वर्ष 1648 से 1663 के बीच यह शहर यूक्रेनी कोसैक राज्य का राजनीतिक और प्रशासनिक केंद्र भी रहा जिसके कारण इसको राजनीति का एक प्रमुख शहर के रूप में भी माना जाए तो गलत नहीं होगा,यह शहर विभिन्न यूक्रेनी सैनिक कमांडर और राजनीतिक नेताओं का कार्यस्थली भी रहा जिसके कारण राजनीतिक रूप से इस शहर का ऐतिहासिक महत्व काफी बढ़ जाता है। इस शहर की खास बात यह भी है कि यह शहर विश्व प्रसिद्ध कवि तरास शेवचैंको यात्राओं और महान रचनाओं से भी जुड़ा हुआ है,जिसके कारण यह शहर अपने सांस्कृतिक पहचान और गौरव के लिए भी जाना जाता है। यहाँ पर कैसल हिल से पूरे शहर का नज़ारा देखा जाता है। चिहिरिन एक प्रमुख संग्रहालय परिसर,जिसमें उस दौर की कलाकृतियाँ,चित्र, और इतिहास से जुड़े दस्तावेज रखे गए है। कभी यह शहर 1670 में रूस और तुर्की युद्ध के दौरान यह (तुर्क) और रूसी कोसैक संस्कृति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। इस तरह  चिहिरिन शहर अपने बहुआयामी पक्षों को लेकर चलता है। सितंबर 2026