411 REFERENCE · Wikipedia
विशाल-शेखर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंग्रेज़ी जून 2025
Vishal Dadlani & Shekhar Ravjiani group_or_band Vishal and Shekar 150px Indian film music Music director, singer, actor 1999–present Pentagram
विशाल-शेखर हिन्दी फिल्मों के संगीत निर्देशन की एक जोड़ी है (विशाल दादलानी और शेखर रवजियानी). उनकी जोड़ी ने कई फिल्मों में सफल संगीत निर्देशन किया है जिसमें शामिल है झनकार बीट्स, ओम शांति ओम, तारा रम पम, सलाम नमस्ते, दस, ब्लफमास्टर, टशन, बचना ऐ हसीनों, दोस्ताना, आई हेट लव स्टोरिज, अंजाना अंजानी और ब्रेक के बाद .
इस जोड़ी ने ख्याति तब पाई जब उन्होंने झनकार बीट्स फिल्म के लिए संगीत बनाया, जिसमें शामिल था हिट गाना तू आशिकी है . उनकी मेहनत तब रंग लाई जब उन्होंने झनकार बीट्स के लिए फिल्मफेयर आरडी बर्मन अवार्ड फॉर न्यू म्यूज़िक टेलेंट जीता. फिल्म मुसाफिर का संगीत युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हुआ। उन्होंने भारतीय ध्वनियों के साथ तकनीकी संगीत का अनोखा मेल किया। इस फिल्म के स्कोर में शामिल था सफल गीत साकी और दूर से पास . इन संगीत महारथियों की जोड़ी के लिए 2005 का साल काफी अच्छा रहा क्योंकि इस वर्ष इन्होंने तीन हिट फिल्मों के लिए संगीत दिया सलाम नमस्ते, दस और ब्लफमास्टर.
विशाल डडलानी मुंबई आधारित इलेक्ट्रॉनिक बैंड पेंटाग्राम के गायक भी हैं और कुछ समय के लिए चैनल V में VJ थे। विशाल अभी भी भारतीय रॉक बैंड पेंटाग्राम का एक हिस्सा हैं।
शेखर एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक है और उनमें भारतीय संगीत की अच्छी पकड़ है। शेखर ज़ी टीवी सा रे गा मा पा 1997 प्रतियोगिता के एक प्रतिभागी थे। शेखर शादी-शुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम बिपाशा है।
उन दोनों का संगीत इस प्रकार भारतीय शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी रॉक का संयोजन है, विशेष कर विशाल ने पश्चमी प्रभाव को अपने गानों में शामिल किया है। ज़ी टीवी की लोकप्रिय संगीत प्रतियोगिता सा रे गा मा पा 2007, में वे राजा हसन के गुरू भी थे।
मुंबई पर 26 नवम्बर 2008 के आतंकी हमलों के बाद विशाल डडलानी ने बचाव अभियानों के दौरान लाइव मीडिया कवरेज पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक याचिका की शुरूआत की.http://www.rediff.com/movies/2008/dec/02mumattacks-vishal-versus-the-news-channels.htm संग्रहीत प्रति 18 नवंबर 2010 https://web.archive.org/web/20101003231031/http://www.rediff.com/movies/2008/dec/02mumattacks-vishal-versus-the-news-channels.htm 3 अक्तूबर 2010 live
वैसा भी होता है भाग II फिल्म के कैलाश खेर के प्रसिद्ध गीत 'अल्लाह के बंदे' की रचना भी उन्होंने की थी 1सितंबर 2021 InternetArchiveBot
वर्तमान में वे ज़ी टीवी के रियलिटी शो सा रे गा मा पा सिंगिंग सुपर स्टार के परामर्शदाता हैं।
अन्य कार्य
विशाल और शेखर लोकप्रिय स्टार खोज शो सा रे गा मा पा चैलेंज 2007 और म्यूज़िकल टैलेंट शो जो जीता वही सुपर स्टार में प्रख्यात निर्देशिका और कोरियोग्राफर फराह खान के साथ जज थे। साथ ही अमूल स्टार वॉयस ऑफ इंडिया मम्मी की सुपरस्टार्स में जज हैं। वर्तमान में वे सा रे गा मा पा सिंगिंग सुपरस्टार में साजिद-वाजिद और दलेर मेहंदी के साथ जज हैं।
डिस्कोग्राफी
गीतकार (विशाल दादलानी)
अंजाना अंजानी (2010)
आई हेट लव स्टोरिज (2010)
अलादीन (2009)
दोस्ताना (2008)
चिंताकायला रवि 'तेलुगू' (2008)
बचना ऐ हसीनों (2008)
भूतनाथ (2008)
टशन (2008)
ओम शांति ओम (2007)
कैश (2007)
आई सी यू (2006)
गोलमाल (2006)
टैक्सी नंबर 9211 (2006)
जिंदा (2006)
ब्लफमास्टर (2005)
एक अजनबी (2005)
Home Delivery: Aapko... Ghar Tak (2005)
करम (2005)
शब्द (2005)
स्टॉप! (2004)
पॉपकॉर्न खाओ! मस्त हो जाओ (2004)
शादी का लड्डू (2004)
झनकार बीट्स (2003)
सुपारी (2003)
प्यार में कभी कभी (1999)
संगीत निर्देशक
कहानी (2011)
रास्कल (201१)
"द डर्टी पिक्चर्" (२०११)
अर्जुन - द वॉरिअर प्रिंस (2011)
ब्रेक के बाद (2010)
रा. वन (2011)
तीस मार खान (2010)
आई हेट लव स्टोरिज (2010)
अंजाना अंजानी (2010)
अलादीन (2009)
दोस्ताना (2008)
बचना ऐ हसीनों (2008)
चिंताकयाला रवि (2008) (तेलुगु)
टशन (2008)
भूतनाथ (2008)
ओम शांति ओम (सितंबर 2007)
ता रा रम पम (27 अप्रैल 2007)
कैश (2007 फ़िल्म) (अप्रैल 2007)
हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड (2 फ़रवरी 2007)
दे ताली (2008)
आई सी यू (2006)
गोलमाल (2006)
तथास्तु (2006)
टैक्सी नंबर 9211 (2006)
जिंदा (2006)
ब्लफमास्टर (2005)
एक अजनबी (2005)
सलाम नमस्ते (2005)
दस (2005)
Home Delivery: Aapko... Ghar Tak (2005)
शब्द (2005)
मुसाफिर (2004)
स्टॉप!. (2004)
शुक्रिया (2004)
वैसा भी होता है (2003)
पॉपकॉर्न खाओ! मस्त हो जाओ (2004)
शादी का लड्डू (2004)
झनकार बीट्स (2003)
सुपारी (2003)
मुझे कुछ कहना है (2001) अतिथि संगीतकार के रूप में
प्यार में कभी कभी (1999)
पार्श्व-गायक (विशाल दादलानी)
ब्रेक के बाद (2010)
नॉक आउट (फिल्म) (2010)
अंजाना अंजानी (2010)
वी आर फैमिली (2010)
आई हेट लव स्टोरिज (2010)
काइट्स (2010)
हम तुम और घोस्ट (2010)
प्यार इम्पोसिबल (2010)
लामो और लामो (2010)
Rocket Singh: Salesman of the Year (2009)
कुर्बान (2009)
अलादीन (2009)
लंदन ड्रीम्स (2009)
कमीने (2009)
प्रयाणम (तेलुगु) (2009)
8 x 10 तस्वीर (2009)
दोस्ताना (2008)
बचना ऐ हसीनों (2008)
क्रेजी 4 (2008)
टशन (2008)
तारे ज़मीन पर (2007)
कैश (2007)
झूम बराबर झूम (2007)
ता रा रम पम (2007)
हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड (2007
आई सी यू (2006)
धूम 2 (2006)
गोलमाल (2006)
टैक्सी नंबर 9211 (2006)
ब्लफमास्टर (2005)
एक अजनबी (2005)
करम (2005)
शब्द (2005)
पॉपकॉर्न खाओ! मस्त हो जाओ (2004)
झनकार बीट्स (2003)
पार्श्व-गायक (शेखर रवजियानी)
प्यार में कभी कभी (1999)
सुपारी (2003)
कृष्णा कॉटेज (2003)
टैक्सी नंबर 9211 (2006)
बचना ऐ हसीनों (2008)
लक बाई चांस (2009)
अलादीन (2009)
आई हेट लव स्टोरिज - बिन तेरे रीप्राइज़ (2010)
अंजाना अंजानी-तुमसे ही तुमसे (2010)
अंजाना अंजानी - तुझे भुला दिया (2010)
ब्रेक के बाद-धूप के मकान (2010)
वॉकअवे-धीरे धीरे (2010)
बाहरी कड़ियाँ
http://www.vishalandshekhar.com
विशाल शेखर पिक्चर गैलरी
विशाल की याचिका
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय फिल्म स्कोर रचनाकार
श्रेणी:भारतीय हिन्दू
श्रेणी:भारतीय फिल्म संगीतकार
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्म संगीतकार
श्रेणी:संगीतकार जोड़ी
श्रेणी:सा रे गा मा पा प्रतिभागी