411 REFERENCE · Wikipedia
बिलीमोरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिलीमोरा
Bilimora
બિલીમોરા બીલીમોરા India Gujarat 20.8167 72.9833 inline, title गुजरात मे स्थिति प्रांत और देश नवसारी जिलागुजरात 53187 2011 गुजराती
गुजरात राज्य के दक्षिणी भाग में नवसारी जिले के कुल पाँच (पाँच) तालुकाओं में से एक, गणदेवी तालुका के पश्चिम रेलवे पर बीलीमोरा एक महत्वपूर्ण शहर है।
इतिहास
बीलीमोरा नाम दो अलग अलग नाम बीली और ओरियामोरा नामो से बना हुआ है। भारत की आज़ादी तक यहां गायकवाड़ राज़ था। सोनिवाड क्षेत्र में आयी हुई पोस्ट ऑफिस अभी भी इस बात का सबूत है। गायकवाड़ शासन के वक़्त बीलीमोरा एक महत्त्वपूर्ण बंदर था। एक वक़्त था जब बीलीमोरा दूर दूर तक नौका बनाने के लिये जाना जाता था। गायकवाड़ शासन के वक़्त ही यहां से उनाई और वधई जाने के लिए नेरो गेज रेलवे का निर्माण किया गया था। यह रेलवे डांग के जंगलों तक जाती थी इसके कारण डांग के जंगलों की लकड़ी का निर्यात किया जाता था। उस वक़्त बिलीमोरा इमारती लकड़ी के व्यापार का मुख्य केंद्र था।
देखने लायक स्थान
जलाराम मंदिर, बीलीमोरा पोर्ट, सोमनाथ मंदिर, गायत्री मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, अंधेश्वर महादेव मंदिर, कावेरी नदी देखने लायक स्थान है।