411 REFERENCE · Wikipedia
मुर्गी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumbnail|right|मुर्गा मुर्गी
मुर्गी (पुलिंग: मुर्गा) एक पक्षी है जो कि रज्जुकी श्रेणी का प्राणी है।
मुर्गी या मुर्गा पक्षी वर्ग के प्राणी है। नर को मुर्गा व मादा को मुर्गी कहा जाता है। इन को वैज्ञानिक रूप से गैलस गैलस डोमेस्टिकस (Gallus Gallus Domesticus) के नाम से जाना जाता है। यह मुख्य रूप से लाल जंगल फ्लो (Jungleflow) की उप-प्रजाति है। लाल जंगली मुर्गी प्रजाति आज भी जंगल में रहती है। यह एक अंडा देने वाला पक्षी है, कम उड़ पाता है, इसका मांस खाने में स्वादिष्ट होता है। किसी समय में यह जंगल में स्वतंत्रता से विचरण करने वाले पक्षी थे। मुर्गी रज्जुकी जीवों के समूह का हिस्सा है। जिसमें उन कशेरुकी जीवो को रखा जाता है जो अपने जीवन काल में कभी न कभी अकशेरुकी रहे हो।
मानव सभ्यता के विकास के साथ जब हमने अपनी आवश्यकता के अनुसार पशुओ को पालना प्रारम्भ किया तब ही मानवो ने मुर्गी को भी अंडे व मास के लिए पालना शुरू का दिया। मुर्गी से हमें न सिर्फ अंडे व मास मिलता है अपितु यह हमारे आस पास के हानिकारक कीटो को भी खाती है। मुर्गे का उपयोग भोजन के अलावा मनोरंजन के लिए लड़ने में और कीटनियत्रण में भी किया जाता रहा है। मुर्गी की बीट एवं फाइबर सभी काम में आते हैं। वीट का प्रयोग ईंधन एवं खाद के रूप में होता है वही पंखों से ऑर्गेनिक प्लास्टिक बनाई जाती है। मुर्गी के मांस का वह भाग जिसे मनुष्य नहीं खाते उससे पालतू पशु का भोजन बनाया जाता है।
आनुवंशिक अध्ययनों से पता चलता है कि इनकी उत्पत्ति दक्षिण एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया में हुई थी। भारतीय उपमहाद्वीप में पायी जाने वाली प्रजातियों की उत्पत्ति को अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका से माना जाता है। मुर्गियां सर्वाहारी होती हैं जो नस्ल के आधार पर लगभग पांच से पंद्रह साल तक जीवित रह सकती है।
ब्रायलर मुर्गियां
ब्रायलर मुर्गियां विशेष रूप से मांस के लिए बनाए गए मुर्गियां हैं। आम तौर पर तेजी से बढ़ने के लिए डिज़ाइन की गई नस्लों का एक संकर, ब्रॉयलर मुर्गियां दुनिया भर के कारखाने के खेतों में व्यापक हैं।https://sarkari-jankari.co.in/murgi-ke-bache-kahan-milte-hain/ मुर्गी के बच्चे कहां मिलते हैं 2022-04-21 Sarkari Jankari en-US 2022-04-24 9 नवंबर 2022 https://web.archive.org/web/20221109052450/https://sarkari-jankari.co.in/murgi-ke-bache-kahan-milte-hain/ dead
thumb |right
इन्हें भी देखें
मुर्गी पालन
कड़कनाथ मुर्गी
मुर्गा (भोजन)
सन्दर्भ
श्रेणी:पक्षी