Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

न्यू रूल्स (गीत)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

न्यू रूल्स New Rules (Official Single Cover) by Dua Lipa.png A picture of a group of women partying in a white room, with the name of the singer and the title of the song superimposed over them in capital letters. yes डूआ लीपा डूआ लीपा 2017 7 21 y सीडी सिंगल डिजिटल डाउनलोड ट्रॉपिकल हाउस ईडीएम इलेक्ट्रोपॉप 3 32 वार्नर म्यूजिक कैरलाइन एलिन एमिली वारेन इयान किर्कपैट्रिक इयान किर्कपैट्रिक "लॉस्ट इन योर लाइट"(2017) "न्यू रूल्स"(2017) "होमसिक"(2017) k2qgadSvNyU "New Rules" Music video न्यू रूल्स अंग्रेज गायिका डूआ लीपा की 2017 में रिलीस हुई प्रथम स्टूडियो एल्बम 'डूआ लीपा' से एक एकल गीत है। इयान किर्कपैट्रिक ने इस गीत का संगीत प्रोड्यूस किया है, और उन्होंने ही इसे कैरलाइन एलिन तथा एमिली वारेन के साथ मिलकर लिखा है। 21 जुलाई 2017 को इसे एल्बम के छठे गीत के तौर पर यूनाइटेड किंगडम में कंटेम्पररी हिट रेडियो फॉरमेट में जारी किया गया था, और फिर उसी फॉरमेट में 22 अगस्त 2017 को संयुक्त राज्य में भी रिलीस किया गया। न्यू रूल्स एक 'ट्रॉपिकल हाउस', 'ईडीएम' और 'इलेक्ट्रो-पॉप' गीत है, जिसमें मुख्य रूप से ड्रम और हॉर्न वाद्ययंत्रों का प्रयोग हुआ है। इसके बोलों में गायिका किसी पूर्व प्रेमी को भूल कर जीवन में आगे बढ़ने के नियमों की सूची गिनाती है। गीत को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली, और उनमें से कुछ ने इसे 'ब्रेकअप' या 'महिला-सशक्तिकरण' एंथम के रूप में परिभाषित किया। यह गीत यूनाइटेड किंगडम, द नीदरलैंड्स, बेल्जियम, आयरलैंड, इसरायल और रोमानिया के संगीत चार्टों में शीर्ष पर पहुंचा, और ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ़िनलैंड, जर्मनी, इटली, न्यू जीलैंड, नॉर्वे, स्वीडन और कई अन्य देशों में शीर्ष 10 में रह। यूएस बिलबोर्ड टॉप 100 की सूची में छठा स्थान प्राप्त करने वाला यह गीत बिलबोर्ड की सूची में आने वाला डूआ लीपा का तीसरा गीत था,और साथ ही शीर्ष 10 में पहुंचने वाला पहला। हेनरी स्कॉलफील्ड द्वारा निर्देशित इस गीत का म्यूजिक वीडियो 7 जुलाई 2017 को डूआ लीपा के आधिकारिक यूट्यूब एकाउंट पर जारी किया गया। वीडियो में लीपा को किसी होटल के एक कमरे में अपनी सहेलियों के साथ बैठे दिखाया गया है, जो लीपा को उसके पूर्व प्रेमी के पास वापस जाने से रोक रही हैं। महिला सशक्तिकरण की थीम पर बने इस वीडियो को भी समीक्षकों ने काफी सराहा। गीत की सफलता में भी इस वीडियो का बड़ा हाथ है। न्यू रूल्स गीत को लीपा ने रूस के यूरोपा प्लस लाइव में इंग्लैंड के गलस्टोनबरी फेस्टिवल में भी गाया है।http://thatgrapejuice.net/2017/07/watch-dua-lipa-performs-new-rules-live-russia/ Watch: Dua Lipa Performs 'New Rules' Live In Russia 30 July 2017 That Grape Juice 26 August 2017 https://web.archive.org/web/20170827064510/http://thatgrapejuice.net/2017/07/watch-dua-lipa-performs-new-rules-live-russia/ 27 अगस्त 2017 dead http://www.nme.com/news/music/dua-lipa-pulls-one-biggest-crowds-glastonbury-2017-far-hit-packed-set-2092368 Dua Lipa pulls one of the biggest crowds at Glastonbury 2017 so far with hit-packed set Daly Rhian 23 June 2017 NME 26 August 2017 https://web.archive.org/web/20170827052047/http://www.nme.com/news/music/dua-lipa-pulls-one-biggest-crowds-glastonbury-2017-far-hit-packed-set-2092368 27 अगस्त 2017 live गीत सूची डिजिटल डाउनलोड – एकॉस्टिक न्यू रूल्स एकॉस्टिक 3:33 डिजिटल डाउनलोड – इनिशियल टॉक रीमिक्स न्यू रूल्स इनिशियल टॉक रीमिक्स 3:44 डिजिटल डाउनलोड – रीमिक्सेस ईपी न्यू रूल्स क्रीम रीमिक्स 4:40 न्यू रूल्स फ्रीडो रीमिक्स 3:33 न्यू रूल्स एसजी लेविस रीमिक्स 4:13 न्यू रूल्स एमआरके क्लब मिक्स 4:44 न्यू रूल्स एलिसन वंडरलैंड रीमिक्स 4:23 सीडी सिंगलhttps://www.amazon.de/gp/product/B076PX2G87/ref=s9u_simh_gw_i1 New Rules (2-Track) – Dua Lipa: Amazon.de: Music Amazon.de 7 November 2017 https://web.archive.org/web/20171107014147/https://www.amazon.de/gp/product/B076PX2G87/ref=s9u_simh_gw_i1 7 नवंबर 2017 live न्यू रूल्स 3:29 न्यू रूल्स एकॉस्टिक 3:33 रिलीस इतिहास क्षेत्र तिथि फॉरमेट लेबल सन्दर्भ यूनाइटेड किंगडम 21 जुलाई 2017 कंटेम्पररी हिट रेडियो वार्नर म्यूजिक http://www.bbc.co.uk/radio1/playlist BBC – Radio 1 – Playlist BBC Radio 1 21 July 2017 https://web.archive.org/web/20170727223834/http://www.bbc.co.uk/radio1/playlist 27 July 2017 28 July 2017 इटली 28 जुलाई 2017 http://radiodate.it/radio-date/dua-lipa-new-rules-176620-28-07-2017-radiodate/ Dua Lipa – New Rules RadioDate Radioairplay.fm 25 July 2017 25 July 2017 https://web.archive.org/web/20200215121029/http://radiodate.it/radio-date/dua-lipa-new-rules-176620-28-07-2017-radiodate/ 15 फ़रवरी 2020 live संयुक्त राज्य 21 अगस्त 2017 हॉट एडल्ट कंटेम्पररी रेडियोवार्नर रिकार्ड्स https://www.allaccess.com/hot-modern-ac/future-releases Hot/Modern/AC Future Releases All Access Music Group https://web.archive.org/web/20170813200900/https://www.allaccess.com/hot-modern-ac/future-releases 13 August 2017 13 August 2017 22 अगस्त 2017 कंटेम्पररी हिट रेडियो https://www.allaccess.com/top40-mainstream/future-releases Top 40/M Future Releases All Access Music Group https://web.archive.org/web/20170813201030/https://www.allaccess.com/top40-mainstream/future-releases 13 August 2017 13 August 2017 जर्मनी 17 नवंबर 2017 सीडी सिंगल यूनिवर्सल विभिन्न25 अगस्त 2017डिजिटल डाउनलोड (एलिसन वंडरलैंड रीमिक्स) वार्नर म्यूजिक https://itunes.apple.com/au/album/new-rules-alison-wonderland-remix-single/id1272798253 New Rules (Alison Wonderland Remix) – Single by Dua Lipa iTunes Store 1 September 2017 https://archive.today/20170901211600/https://itunes.apple.com/au/album/new-rules-alison-wonderland-remix-single/id1272798253 1 September 2017 dead20 अक्टूबर 2017डिजिटल डाउनलोड (एकॉस्टिक संस्करण) https://itunes.apple.com/us/album/new-rules-acoustic-single/id1295360103 New Rules (Acoustic) by Dua Lipa iTunes Store 21 October 2017 https://web.archive.org/web/20180618052722/https://itunes.apple.com/us/album/new-rules-acoustic-single/id1295360103 18 जून 2018 live 3 नवंबर 2017डिजिटल डाउनलोड (रीमिक्सेस ईपी) https://itunes.apple.com/us/album/new-rules-remixes-ep/id1300184712 New Rules (Remixes - EP) by Dua Lipa iTunes Store 4 November 2017 https://web.archive.org/web/20180618052750/https://itunes.apple.com/us/album/new-rules-remixes-ep/id1300184712 18 जून 2018 live 23 नवंबर 2017डिजिटल डाउनलोड (इनिशियल टॉक रीमिक्स) https://itunes.apple.com/jp/album/new-rules-initial-talk-remix-single/1313395927 Dua Lipa「New Rules (Initial Talk Remix) - Single」 iTunes Store 23 November 2017 https://web.archive.org/web/20180618083835/https://itunes.apple.com/jp/album/new-rules-initial-talk-remix-single/1313395927 18 जून 2018 live सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ k2qgadSvNyU "New Rules" dua-lipa new-rules श्रेणी:गीत श्रेणी:प्रोजेक्ट टाइगर लेख प्रतियोगिता के अंतर्गत बनाए गए लेख