Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पर्पटी (भूविज्ञान)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|300x300px|पृथ्वी की आंतरिक संरचना भूविज्ञान में पर्पटी किसी ग्रह, बौने ग्रह या प्राकृतिक उपग्रह का सबसे बाहरी ठोस आवरण होता है। पृथ्वी, बुध, शुक्र, मंगल, चंद्रमा और अन्य ग्रहीय पिंडों की पर्पटी आग्नेय प्रक्रियाओं के माध्यम से बनी और बाद में अपरदन, प्रभाव गड्ढों, ज्वालामुखी और अवसादन द्वारा संशोधित हुई। अधिकांश स्थलीय ग्रहों की पर्पटी काफी हद तक एक समान होती है। हालाँकि, पृथ्वी के दो अलग-अलग प्रकार हैं: महाद्वीपीय पर्पटी और महासागरीय पर्पटी। इन दोनों प्रकारों की रासायनिक संरचना और भौतिक गुण अलग-अलग हैं और इनका निर्माण विभिन्न भूवैज्ञानिक प्रक्रियाओं द्वारा हुआ है। भूपर्पटी भूपर्पटी पृथ्वी के बाहर एक पतली परत है जो पृथ्वी के आयतन का 1% से भी कम है। यह स्थलमंडल का शीर्ष घटक है जो पृथ्वी की परतों का एक भाग है जिसमें पर्पटी और मैंटल का ऊपरी भाग शामिल है।द इंटीरियर ऑफ द अर्थ https://pubs.usgs.gov/gip/interior/ यू एस जियोलॉजिकल सर्वे 18 अक्टूबर 2025 स्थलमंडल विवर्तनिक प्लेटों में टूटा हुआ है जो गति करती हैं जिससे पृथ्वी के आंतरिक भाग से ऊष्मा अंतरिक्ष में निकल जाती है।अर्थ्स इंटरनल हीट https://ugc.berkeley.edu/background-content/earths-internal-heat/#heading1 अंडरस्टैंडिंग ग्लोबल चेंज 18 अक्टूबर 2025 पर्पटी के प्रकार ग्रहीय भूवैज्ञानिक पर्पटी को इसके निर्माण के समय और तरीके के आधार पर तीन श्रेणियों में विभाजित करते हैं।हरगिटाई हेनरिक क्रस्ट (टाइप) इनसाइक्लोपीडिया ऑफ प्लेनेटरी लैंडफॉर्म्स 2014 1–8 10.1007/978-1-4614-9213-9_90-1 https://link.springer.com/rwe/10.1007/978-1-4614-9213-9_90-1 18 अक्टूबर 2025 स्प्रिंगर, न्यूयॉर्क en प्राथमिक पर्पटी किसी ग्रह की मूल परत होती है। इसका निर्माण मैग्मा महासागर के जमने से होता है। द्वितीयक पर्पटी का निर्माण मैंटल में अधिकांशतः सिलिकेट पदार्थों के आंशिक पिघलने से होता है और इसलिए इसकी संरचना आमतौर पर बेसाल्टिक होती है। यह सौरमंडल में सबसे सामान्य प्रकार की पर्पटी है। तृतीयक पर्पटी प्राथमिक या द्वितीयक पर्पटी की तुलना में रासायनिक रूप से अधिक संशोधित है। तृतीयक पर्पटी का एकमात्र ज्ञात उदाहरण पृथ्वी की महाद्वीपीय पर्पटी है। इन्हें भी देखें प्लेट विवर्तनिकी पृथ्वी की आतंरिक संरचना सन्दर्भ श्रेणी:प्लेट विवर्तनिकी श्रेणी:पृथ्वी की आतंरिक संरचना