Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चम्फाई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मिज़ोरम, भारत के कस्बे समान नाम के ज़िले चम्फाई ज़िला चम्फाई कस्बा Champhai, Mizoram, from south, with Zotlang in the foreground.jpg चम्फाई कस्बे का एक दृश्य India Mizoram#India left 23.456 N 93.329 E inline,title देश भारत राज्य मिज़ोरम ज़िला चम्फाई Metric 3185.3 1678 32734 2011 10 भाषाएँ आधिकारिक मिज़ो आईएसटी +5:30 पिन 796321 दूरभाष कूट 03831 MZ-04 जलवायु Cwb Champhai.nic.in चम्फाई भारतीय राज्य मिज़ोरम का एक सीमावर्ती कस्बा है। यह राज्य के आठ ज़िलों में से एक चम्फाई ज़िले का मुख्यालय भी है। भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित होने के कारण इस कस्बे का सामरिक महत्व भी है। इस कारण से यह भारत म्यांमार के मध्य प्रमुख व्यापार गलियारा भी है। इतिहास चम्फाई मिज़ो सरदार लालबुरा साइलो का केन्द्र था, जिसके खिलाफ सन १८७१-७२ के मध्य ब्रिटिशों ने अभियान चलाये थे। इस कस्बे ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान किले की स्थिति प्रदान की गयी थी।के॰ सी॰ काबरा Economic Growth of Mizoram: Role of Business & Industry 2008 कॉन्सेप्ट पब्लिशिंग कम्पनी https://books.google.com/books?id=0PcdaYllHNUC&printsec=frontcover&dq=Mamit+Mizoram+History&source=bl&ots=wLLDqsonv2&sig=8_anA6tVKJzlrFYTX-uLKeqHWfI&hl=en&sa=X&ei=oro9UIHbAYXIrQfXjoGAAg&ved=0CDUQ6AEwAQ#v=onepage&q=Mamit&f=false अर्थव्यवस्था चम्फाई की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार कृषि तथा सीमावर्ती व्यापार है। चम्फाई मिज़ोरम का प्रमुख व्यापारिक केन्द्र भी है। यहाँ पर ज़ोखावथार व्यापारिक चौकी से कपड़ों, चांदी के बर्तनों तथा विद्युत् उपकरणों का म्यांमार से आयात किया जाता है।TRADE AND COMMERCE http://www.cic.nic.in/cicwebpages/mizoram/champhai/champhai_cicinfo.htm CIC 29 अगस्त 2012 https://web.archive.org/web/20160304051755/http://www.cic.nic.in/cicwebpages/mizoram/champhai/champhai_cicinfo.htm 4 मार्च 2016 dead यहाँ पर ११३ किमी लम्बी तथा ४८ किमी चौड़ी समतल भूमि है जहाँ पर प्रतिवर्ष १९,२०० क्विंटल चावल का उत्पादन किया जाता है। २०११ में १०,००० क्विंटल अंगूरों का उत्पादन किया गया। जलवायु चम्फाई की जलवायु न ज्यादा गर्म न ही ज्यादा सर्द है। ग्रीष्मकाल में तापमान १०°C से २०°C के मध्य तथा शीतकाल में १५°C से ३०°C के मध्य रहता है। जनसांख्यिकी चम्फाई में धर्म #Fcd116 धर्म प्रतिशत left ईसाई blue 97.55 हिन्दू orange 1.13 मुस्लिम green 0.97 उल्लेख नहीं किया black 0.16 अन्य grey 0.09 बौद्ध yellow 0.08 जैन brown 0.01 भारत की जनगणना २०११ के अनुसार चम्फाई की कुल जनसंख्या ३२,७३४ है, जिसमे १६,२६५ पुरुष तथा १६,४६९ महिलाएँ हैं। http://www.census2011.co.in/data/town/801510-champhai-mizoram.html Champhai Population Census 2011 census2011.co.in १९ मई २०१८ https://web.archive.org/web/20180519204649/http://www.census2011.co.in/data/town/801510-champhai-mizoram.html 19 मई 2018 dead ६ वर्ष से कम के बच्चों की संख्या ५,०६५ है जो कि कुल जनसंख्या का १५.४७% है। लिंगानुपात दर १०१३ है जो कि मिज़ोरम राज्य की औसत ९७६ से अधिक है। नगर की साक्षरता दर ९६.५४% है जो कि राज्य दर ९१.३३% से अधिक है। पुरुष साक्षरता दर ९७.६७% है जबकि महिला साक्षरता दर ९५.४४% है। धर्म यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९७.५५% हैं। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू १.१३%, मुस्लिम ०.९७%, अन्य ०.०९%, बौद्ध ०.०८% तथा जैन ०.०१% हैं। ०.१६% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है। शिक्षा चम्फाई कॉलेज यहाँ का एकमात्र उच्च शिक्षण संस्थान है। इसके अतिरिक्त प्रारम्भिक शिक्षा हेतु कई सरकारी व निजी विद्यालय हैं। मीडिया चम्फाई की प्रमुख मिडिया निम्नलिखित हैं:Accredited Journalists http://dipr.mizoram.gov.in/journalists डीआईपीआर मिज़ोरम 5 सितम्बर 2012 dead https://web.archive.org/web/20130619020709/http://dipr.mizoram.gov.in/journalists 19 जून 2013 dmy-all लेन्रुअल पसल्था रिहलिपुई सीसीएन (डिजिटल टीवी संचालक) एलसीएन (डिजिटल टीवी संचालक) यातायात पवन हंस हेलिकॉप्टर सेवा इस कस्बे को अइज़ोल से जोड़ती है।MIZORAMA HELICOPTER SERVICE TUR CHIEF MINISTER IN HAWNG http://dipr.mizoram.gov.in/press-release/mizorama-helicopter-service-tur-chief-minister-in-hawng डीआईपीआर मिज़ोरम 14 अगस्त 2012 dead https://web.archive.org/web/20131212015939/http://dipr.mizoram.gov.in/press-release/mizorama-helicopter-service-tur-chief-minister-in-hawng 12 दिसम्बर 2013 dmy-allNilaini atangin ‘Helicopter Service http://www.thezozamtimes.org/index.php?option=com_content&view=article&id=5455:nilaini-atangin-helicopter-service&catid=43:news&Itemid=63 20 अगस्त 2012 द ज़ोज़म टाइम्स https://web.archive.org/web/20150923163051/http://www.thezozamtimes.org/index.php?option=com_content&view=article&id=5455:nilaini-atangin-helicopter-service&catid=43:news&Itemid=63 23 सितंबर 2015 dead सड़क मार्ग द्वारा चम्फाई से मिज़ोरम की दूरी १९४ किमी है जो नियमित बस व सूमो सेवा द्वारा जुड़ी है।Aizawl to Champhai http://mizoram.nic.in/more/rchamphai.htm मिज़ोरम एनाईसी 29 अगस्त 2012 https://web.archive.org/web/20120401102057/http://mizoram.nic.in/more/rchamphai.htm 1 अप्रैल 2012 dead सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ चम्फाई कस्बे का आधिकारिक जालस्थल चम्फाई दैनिक समाचार श्रेणी:मिज़ोरम के नगर श्रेणी:चम्फाई ज़िला श्रेणी:चम्फाई ज़िले के नगर