411 REFERENCE · Wikipedia
अमाज़ोनेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|रोम के कैपिटोलिन संग्रहालय में घायल अमाज़ोन
अमाज़ोनेस (प्राचीन यूनानी भाषा: grc-Grek Ἀμαζόνες no grc-latn Amazónes, एकवचन grc-Grek Ἀμαζών no grc-latn Amazōn; लातिन में la Amāzon, la -ŏnis) यूनानी पौराणिक कथाओं विशिष्ट लोगों के लिए काम में लिया जाने वाला शब्द है। लेबर्स ऑफ़ हर्कुलिस, अर्गोनॉटिका और इलियाड जैसे विभिन्न महाकाव्यों में इनका विवरण मिलता है। ये वो महिला यौद्धा और शिकारी होती थीं जिन्हें उनकी शारीरिक चपलता, शक्ति, धनुर्विद्या, घुड़सवारी कौशल और युद्ध कलाओं के लिए जाना जाता था। उनके समाज में पुरुषों के लिए कोई स्थान नहीं था और वो केवल बेटियों का पालन पोषण करती थीं। वो अपने पुत्र, उनके पिता को दे देती थीं जिनके साथ केवल प्रजनन के लिए उन्होंने संक्षेप में सामाजिक रिश्ता रखा था।https://allthatsinteresting.com/amazon-women The Amazons Were More Than A Myth: Archaeological And Written Evidence For The Ancient Warrior Women सिल्वर कार्ली जुलाई 29, 2019 एटीआई https://web.archive.org/web/20210112223252/https://allthatsinteresting.com/amazon-women 12 जनवरी 2021 28 जनवरी 2025 livehttps://archive.org/details/amazonsliveslege0000mayo The Amazons: Lives and Legends of Warrior Women across the Ancient World एड्रिएन मेयर सितम्बर 22, 2014 प्रिंसटन यूनिवर्सिटी प्रेस 9780691147208 28 जनवरी 2025 registration
साहसी और प्रखर स्वतंत्रता के साथ अमाज़ोनेस उनकी रानी की आज्ञा पर नियमित रूप से दुनिया के दूरस्थ कोनों में व्यापक सैन्य अभियानों का आयोजन करती थीं। इन अभियानों में सिथिया से थ्रेस, आनातोलिया से एजियन द्वीपसमूह और दूरस्थ स्थानों में अरब से मिस्र शामिल थे।http://www.maicar.com/GML/AMAZONS.html AMAZONS Carlos Parada, Maicar Förlag maicar 28 जनवरी 2025 सैन्य अभियानों के अलावा अमाज़ोनेस को मंदिरों व कई प्राचीन शहरों की स्थापना के लिए भी जाना जाता है। इन शहरों में कुछ नाम इफिसुस, काइमे, स्मिर्ना, सिनोपे, मायरिना, मैग्नेशिया, पाइगेला आदि शामिल हैं।https://www.digitale-sammlungen.de/de/view/bsb10432822?page=17 Die Amazonen : ein Beitrag zur unbefangenen Prüfung und Würdigung der ältesten Überlieferungen Andreas David Mordtmann Reader digitale sammlungen 28 जनवरी 2025https://www.thevintagenews.com/2019/08/05/amazon-women/ The Fierce Amazon Warrior Women – What's Real and What's Myth Ian Harvey August 5, 2019 विंटेज़ न्यूज़ 28 जनवरी 2025
मूल मिथकों के ग्रंथों में अमाज़ोनेस की मातृभूमि की कल्पना उस समय की ज्ञात दुनिया के बाहरी क्षेत्र में होने से की जाती थी। सटीक स्थान के लिए काला सागर के आसपास के मैदानों या लीबिया तक फैले हुए क्षेत्रों पर दावा किया जाता था। हालांकि ज्यादातर लेखकों ने सबसे अधिक बार काले सागर के दक्षिणी तट पर उत्तरी अनतोलिया में पोंटस को स्वतंत्र अमाज़ोनेस साम्राज्य के रूप में लिखा है।https://www.worldhistory.org/amazon/ Amazon Women Cartwright Mark November 14, 2019 वर्ल्ड हिस्ट्री एनसाइक्लोपीडीया https://web.archive.org/web/20210410212122/https://www.worldhistory.org/amazon/ Apr 10, 2021 28 जनवरी 2025 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Amazons
Wounded Amazon
श्रेणी:यूनानी मिथक