411 REFERENCE · Wikipedia
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय, आगरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय File:Harsh Vardhan standing before a picture of Prof. Dube, a pioneer in psychiatric medicine and former director of Agra's Institute of Mental Health and Hospital at Institute of Mental Health and Hospital.jpg आईएमएचएच आगरा में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री आगरा उत्तर प्रदेश भारत शहरी *अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (२०२१ - वर्तमान)
डॉ॰ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय(तब आगरा विश्वविद्यालय) (१९३९ - २०२१) www.imhh.org.inn
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय, आगरा, जिसे पहले आगरा पागलखाने के नाम से जाना जाता था, १८५९ में ब्रिटिश राज में उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा स्थापित किया गया था।https://www.indiatoday.in/india/story/agra-mental-asylum-upgraded-to-research-institute-will-offer-doctoral-degrees-in-mental-health-1274225-2018-06-30 Agra mental asylum upgraded to research institute, will offer doctoral degrees in mental health Qureshi Siraj India Today en 2020-01-12 यह संस्थान सिकंदरा के पास बिलोचपुरा रेलवे स्टेशन के सामने १७२.८ एकड़ के परिसर में फैला हुआ है।https://english.newstracklive.com/news/agra-mental-hospital-officer-reached-supreme-court-mc23-nu-1049294-1.html Officials of Agra Mental Hospital knocked on the door of Supreme Court, kept this demand 2019-11-20 News Track English 2020-01-12 इस संस्थान को मानव मानसिक विकारों पर उपचार, अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए भारत भर में जाना जाता है।
इतिहास
भारत में पहला पागलखाना ब्रिटिश सरकार द्वारा १७४५ में बंबई में और दूसरा १७८४ में कलकत्ता में स्थापित किया गया था। १८५७ के बाद ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत के बड़े शहरों में कुछ और पागलखानों की भी स्थापना की गई, जिनमें १८५९ में स्थापित आगरा पागलखाना भी था। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय, आगरा की स्थापना सितंबर १८५९ में हुई थी, और १९२५ में इसका नाम बदलकर मानसिक अस्पताल आगरा कर दिया गया। पहले इसका प्रबंधन भारतीय पागलपन अधिनियम, १९१२ के प्रावधानों के तहत किया जाता था। आजकल इसे मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम, १९८७ के प्रावधानों के तहत प्रबंधित किया जाता है। १९९४ में इसे भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फिर से आगरा मानसिक आरोग्यशाला में बदल दिया गया, और इसे एक स्वायत्त संस्थान बना दिया गया जिसका उद्देश्य मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों के उपचार और देखभाल में सुधार करना और मानसिक स्वास्थ्य पर व्यावसायिक शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान प्रदान करना था। ८ फरवरी २००१ को इसे फिर से मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय आगरा का नाम दिया गया। https://www.patrika.com/agra-news/world-mental-health-day-2019-history-of-mental-hospital-agra-5196240/ World Mental Health Day: आगरा में ही क्यों बना पागलखाना, इतिहास जुड़ा है अंग्रेज अधिकारियों से, पढ़िये हैरान करने वाली ये कहानी Patrika News hindi 2020-01-12
व्यावसायिक कोर्सेस
एमडी साइकेट्री, डीएनबी साइकेट्री, एम.फिल क्लीनिकल साइकोलॉजी, एम.फिल साइकेट्रिक सोशल वर्क, पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकेट्री नर्सिंग, एवं मनश्चिकित्सा में लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम । http://www.imhh.org.in/professional-courses/ Professional Courses Institute of Mental Health & Hospital, Agra, UP (India) www.imhh.org.in 2020-01-12
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
आधिकारिक वेबसाइट
राष्ट्रीय स्वास्थ्य पोर्टल https://web.archive.org/web/20210520034348/https://www.nhp.gov.in/ 20 मई 2021 (अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, बंगाली, तमिल और पंजाबी में उपलब्ध)
श्रेणी:आगरा