Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमन गुप्ता

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जुलाई 2025 अमन गुप्ता का परिचय: अमन गुप्ता एक उद्यमी, बोट कंपनी के सह संस्थापक है और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) है । उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था और वह दिल्ली के एक निवासी है। वह हिंदुस्तान के बहुत बड़े जाने-माने इंटरप्रेन्योर और बिज़नेस मैन है और साथ ही साथ वह सोनी टीवी में दर्शाये गए शो शार्क टैंक इंडिया के एक जज भी है जो स्टार्ट अप कम्पनीज में इन्वेस्ट करते है। 175px|center अमन गुप्ता की व्यक्तिगत जीवनी: मशहूर बिजनेसमैन अमन गुप्ता का जन्म देश की राजधानी नई दिल्ली में 4 मार्च 1982 को हुआ था। अमन गुप्ता की उम्र चालीस (40) साल है और वे एक बड़े बिजनेसमैन के रूप में अपना नाम बना रहे हैं। वह पैदा होने के बाद से ही दिल्ली में रह रहे हैं। एक मध्यम हिंदू परिवार में जन्मे अमन बचपन से ही एक इंटरप्रेन्योर बनना चाहते थे। अमन गुप्ता के पिता का नाम नीरज गुप्ता है और उनकी माता का नाम ज्योति गुप्ता है। अमन का एक भाई है जिसका नाम अनमोल गुप्ता है। उनकी एक बहन भी है। अमन गुप्ता शादीशुदा हैं और उनकी शादी प्रिया डागरी से हुई है। अमन और प्रिया की दो बेटियां हैं जिनके नाम मिया गुप्ता और अदा गुप्ता है। अमन गुप्ता की पढाई: अमन गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा आरके पुरम दिल्ली, दिल्ली पब्लिक स्कूल से प्राप्त की। उन्होंने बीकॉम (ग्रेजुएशन) की डिग्री साल 1998 में शहीद भगत सिंह कॉलेज से प्राप्त की। स्नातक के दिनों के दौरान, अमन के पिता ने उन्हें चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) बनने का सुझाव दिया, और वर्ष 1999 में, उन्होंने आईसीएआई के सीए कार्यक्रम में प्रवेश लिया। । कार्यक्रम के बीच में ही उनकी सीए में रुचि खत्म हो गई। इसके बावजूद उन्होंने 2002 में सीए पूरा किया और भारत के सबसे कम उम्र के सीए बन गए। यही नहीं, इसके बाद इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस से अमन ने फाइनेंस एंड स्ट्रैटेजी से MBA पूरा किया। अमन गुप्ता का शुरूआती करियर: अमन गुप्ता अपने करियर के शुरुआत में KPMG के साथ एक कार्यकारी सलाहकार के रूप में काम किया करते थे। उन्होंने 2003 से 2005 तक सिटी बैंक के सहायक निदेशक के पद को संभाला था। इसके बाद उन्होंने एडवांस्ड टेलीमेडीअ प्राइवेट लिमिटेड की सह-स्थापना की। वह 2005 से 2010 तक इस कंपनी के सीईओ भी बने रहे। अमन गुप्ता मार्च 2012 से दिसंबर 2013 तक सैमसंग कंपनी, हरमन इंटरनेशनल के साथ भारत के बिक्री निदेशक के रूप में जुड़े रहे। उन्होंने अप्रैल 2014 में इमेजिन मार्केटिंग की सह-स्थापना की। उन्होंने अपने कैरियर में इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के D2C बोर्ड के अध्यक्ष के जिमेदारी को भी संभाला था । इसके बाद अमन गुप्ता ने समीर मेहता के साथ, जनवरी 2016 में बोट (BoAt) की सह-स्थापना की और वर्तमान में इसके CMO के रूप में कार्यरत हैं। और अभी वह बोट (BoAt) कमपनी के सह-संस्थापक बन गए। अमन गुप्ता का नेट वर्थ: बोट को एक ब्रांड बनाने वाले अमन गुप्ता की कमाई भी काफी अच्छी है। अमन गुप्ता का नेट वर्थ लगभग $95 मिलियन है और भारतीय रुपये में देखा जाये तो लगभग 700 करोड़ रुपये है। बोट की स्थापना: 2016 में अमन ने अपने सपने को उड़ान देने का कार्य किया और समीर मेहता के साथ मिलकर उन्होंने बोट (BoAt) की सह-स्थापना की और वर्तमान में अमन गुप्ता बोट के CMO के रूप में कार्य कर रहे हैं। बोट भारत की एक लीडिंग ऑडियो कंपनी है जो फैशनेबल ऑडियो प्रोडक्ट का कारोबार करती है। पहले दो वर्षों के लिए कंपनी ने इयरफ़ोन, हेडफ़ोन, स्पीकर, ट्रैवल चार्जर और प्रीमियम रग्ड केबल बेचे। यह कंपनी तेजी से भारत के युवाओं के बीच अपनी जगह बना रहीं है। बोट वायरलेस ईयरबड्स, वायर्ड हेडफोन, वायरलेस स्पीकर, होम ऑडियो उपकरण इक्युपमेंट, स्मार्ट वॉच और मोबाइल फोन एक्सेसरीज के ऑडियो-बेस्ड कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स को डिज़ाइन करता है। अमन गुप्ता की कंपनी वित्तीय वर्ष 2020 में महामारी के प्रकोप की परवाह किए बिना 500 करोड़ रुपये की आय अर्जित करने में भी सफल रही। बोट कंपनी की कमाई: कंपनी की बिक्री 2017 में 27 करोड़ से बढ़कर 2018 में 108 करोड़ हो गई। प्रत्येक दिन, बोट ने 6000 से अधिक इकाइयाँ बेचीं, जिसमें हर मिनट चार टीमें बेची गईं। वित्त वर्ष 2020 में, कंपनी की बिक्री 500 करोड़ रुपये को पार कर गई, यह लगातार पांच वर्षों तक एक लाभदायक कंपनी थी। फर्म के पास अब 5,000 रिटेल आउटलेट और 20 वितरक हैं। हर दिन 10,000 से अधिक इकाइयाँ बेची जाती हैं, प्रति वर्ष चार मिलियन में। इसके पास 20 मिलियन भारतीयों का ग्राहक आधार है, जिसमें अमेज़न और फ्लिपकार्ट की बिक्री का लगभग 80% हिस्सा है। बोट कंपनी में हिस्सेदारी: अमन गुप्ता के पास बोट में 28.1% हिस्सेदारी है, साथ ही उनके एक अन्य सह-संस्थापक समीर मेहता के पास भी 28.1% की हिस्सेदारी है। पुरस्कार: 2019 - बिज़नेसवर्ल्ड यंग इंटरप्रेन्योर वर्ल्ड पुरस्कार 2020 - सुपर 30 सीएमऔ पुरस्कार 2020 और 2021 में बोट को "वर्ल्डस टॉप 5 वेरेबल ब्रांड" का शीर्षक प्राप्त हुआ 2021 - लोकमात (lokmat) मोस्ट स्टाइलिश इंटरप्रेन्योर ऑफ़ डा ईयर पुरस्कार निष्कर्ष: अमन गुप्ता ने अपनी कंपनी बोट के द्वारा अपना नाम बनाया और जाने मने इंटरप्रेन्योर बन गए । वह बोट के सह संस्थापक और CMO ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान के बहुत बड़े शो शार्क टैंक इंडिया के जज बनकर सोनी टीवी से भी जुड़ गए। वह अब सिर्फ एक बिज़नेस मैन नहीं रहे। वह एक नामचीन शख्सियत है जो दुनिया में काफी लोगो को अपने पैर पर खड़े होने के लिए प्रेरित भी करते है। संदर्भ: https://hindimecare.in/aman-gupta-biography-hindi/ https://web.archive.org/web/20230417154628/https://hindimecare.in/aman-gupta-biography-hindi/ 17 अप्रैल 2023 https://amitkumarsachin.com/aman-gupta-biography-hindi/ https://www.indiakestar.com/aman-gupta-biography-in-hindi-who-is-aman-gupta/ https://web.archive.org/web/20230417154629/https://www.indiakestar.com/aman-gupta-biography-in-hindi-who-is-aman-gupta/ 17 अप्रैल 2023 https://sharktankindiaseason3.com/aman-gupta-net-worth-2024/ https://web.archive.org/web/20240205070200/https://sharktankindiaseason3.com/aman-gupta-net-worth-2024/ 5 फ़रवरी 2024