411 REFERENCE · Wikipedia
कैन्सास नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सितंबर 2014
कैन्सास नदी संयुक्त राज्य अमेरिका कैन्सास नगर शौनी एड्वर्ड्सविले बोनर स्प्रिंग्स डी सोटो ल्वैरेन्स टौपेका मैनहैटन 1189 743 89155 34423 मिसोरी नदी रिपब्लिकन और स्मोकी पर्वत नदियों के संगम पर कैन्सास संयुक्त राज्य अमेरिका Kansas River.jpg 250 डी सोटो के निकट कैन्सास नदी।
कैन्सास नदी संयुक्त राज्य अमेरिका के कैन्सास राज्य से होकर बहने वाली एक नदी है। इसे कौ के नाम से भी जाना जाता है। यह नदी मिसोरी नदी की जल निकासी का सबसे दक्षिणपश्चिमी भाग भी है, जो स्वयं भी मिसिसिपी नदी की जल निकासी का सबसे उत्तरपश्चिमी भाग है।
इस नदी का नाम (और उपनाम) कभी इस क्षेत्र में रहने वाले कांज़ा (कौ) लोगों के नाम पर पड़ा है और फिर बाद में इस नदी के नाम पर कैन्सास राज्य का नाम पड़ा।
नदी घाटी की औसत चौड़ाई ४.२ कि॰मी॰ तक है और सर्वाधिक चौड़ाई वैमेगो और रौसविले के बीच है जहाँ पर ये ६.४ कि॰मी॰ चौड़ी है और फिर इसकी चौड़ाई यूडोरा से नीचे के स्थानों पर घटकर १.६ कि॰मी॰ तक रह जाती है। नदी का अधिकतर भाग बाढ़ नियन्त्रण के लिए बाँधीकृत है, लेकिन कैंसास नदी सामान्यतः मुक्त रूप से बहती है और इसके मार्ग पर बहुत कम अवरोधक हैं, जिसमे मोड बाँध और एक निम्न प्रभाव वाला पनबिजली बाँध सम्मिलित हैं।
बाहरी कड़ियाँ
अमेरिका की प्रमुख नदियों की लम्बाई।
कैन्सास राज्य का इतिहास।
नदी, कैन्सास