411 REFERENCE · Wikipedia
क्षुद्रग्रह घेरा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|हमारे सौर मण्डल का क्षुद्रग्रह घेरा मंगल ग्रह (मार्ज़) और बृहस्पति ग्रह (ज्यूपिटर) की कक्षाओं के बीच स्थित है - सफ़ेद बिन्दुएँ इस घेरे में मौजूद क्षुद्रग्रहों को दर्शाती हैं
क्षुद्रग्रह घेरा या ऐस्टरौएड बॅल्ट हमारे सौर मण्डल का एक क्षेत्र है जो मंगल ग्रह (मार्ज़) और बृहस्पति ग्रह (ज्यूपिटर) की कक्षाओं के बीच स्थित है और जिसमें हज़ारों-लाखों क्षुद्रग्रह (ऐस्टरौएड) सूरज की परिक्रमा कर रहे हैं। इनमें एक ९५० किमी के व्यास वाला सीरीस नाम का बौना ग्रह भी है जो अपने स्वयं के गुरुत्वाकर्षक खिचाव से गोल अकार पा चुका है। यहाँ तीन और ४०० किमी के व्यास से बड़े क्षुद्रग्रह पाए जा चुके हैं - वॅस्टा, पैलस और हाइजिआ। पूरे क्षुद्रग्रह घेरे के कुल द्रव्यमान में से आधे से ज़्यादा इन्ही चार वस्तुओं में निहित है। बाक़ी वस्तुओं का अकार भिन्न-भिन्न है - कुछ तो दसियों किलोमीटर बड़े हैं और कुछ धूल के कण मात्र यह पृथ्वी से काफी किलोमीटर दूर है हैं। डॉनल्ड के॰ योमन्ज़ १३ जुलाई २००६ http://ssd.jpl.nasa.gov/sbdb.cgi जे॰पी॰ऍल॰ क्षुद्र वस्तु डेटाबेस ब्राउज़र (अंग्रेज़ी में) नैसा जे॰पी॰ऍल॰ (अमेरिकी अंतरिक्ष प्रशासकीय संगठन) २०१०-०९-२७ https://web.archive.org/web/20100929043420/http://ssd.jpl.nasa.gov/sbdb.cgi 29 सितंबर 2010 live
अन्य भाषाओँ में
क्षुद्रग्रह घेरे को अंग्रेज़ी में "ऐस्टरौएड बॅल्ट" (asteroid belt), जर्मन में "ऐस्टेरौइडॅनगुऍरटॅल" (asteroidengürtel) और फ़ारसी में "कमरबंद-ए-सय्यारकहा" (ur کمربند سیارکها) कहा जाता है।
इन्हें भी देखें
सौर मण्डल
क्षुद्रग्रह
सन्दर्भ
2
श्रेणी:सौर मंडल
श्रेणी:क्षुद्रग्रह घेरा
श्रेणी:खगोलशास्त्र
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना