Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चोगोलीसा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

चोगोलीसाChogolisa Chogolisa.jpg के२ के 'कंधे' से चोगोलीसा का नज़ारा 220 7665 1624 Karakoram and India/Pakistan Himalayas Ultra-Prominences, peaklist.org, access date 2010-08-05 दुनिया का ३६वाँ सबसे ऊँचा पर्वत गिलगित-बल्तिस्तान, पाक अधिकृत कश्मीर काराकोरम Pakistan 220 left 35 36 51 N 76 34 45 E type:mountain_scale:100000 dms inline,title २ अगस्त १९७५ (चोगोलिसा-१)१९५८ (चोगोलीसा-२) पत्थर व बर्फ़ की चढ़ाई चोगोलीसा पाक अधिकृत कश्मीर के बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित काराकोरम पर्वतों के माशेरब्रुम पर्वत समूह का एक ऊँचा पर्वत है। माशेरब्रुम समूह बाल्तोरो हिमानी से दक्षिण में स्थित है। इस पर्वत के कई शिखर हैं, जिनमें दक्षिण-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी मुख्य हैं। इसके दक्षिण-पश्चिमी मुख वाला शिखर, जिसे चोगोलीसा-१ (Chogolisa I) भी कहते हैं, सबसे ऊँचा है और ७,६६५ मीटर (२५,१४८ फ़ुट) की बुलंदी रखता है। इसका दूसरा सबसे ऊँचा मुख पूर्वोत्तर वाला है, जिसे चोगोलीसा-२ (Chogolisa II) भी कहते हैं और जिसकी ऊँचाई ७,६५४ मीटर है। मार्टिन कॉनवे ने सन् १८९२ में चोगोलीसा-२ को दुल्हन पर्वत (Bride Peak) का नाम भी दिया था। आरोहण इतिहास १९०९ में इटली के अब्रुत्ज़ी के ड्यूक (राजकुँवर) ने एक दस्ते का नेतृत्व किया जो ७,४९८ मीटर (२४,६०० फ़ुट) तक पहुँच गया। ख़राब मौसम से उन्हे रुकना पड़ा और वे किसी भी शिखर पर न पहुँच पाए, लेकिन वे उस समय के लिये पृथ्वी पर किसी भी मनुष्य के लिये सबसे ऊँचे स्थान पर पहुँचने का रिकॉर्ड स्थापित कर गए।Chogolisa/Bride Peak, Everest News, Accessed 2004-01-03 १९५७ में ऑस्ट्रिया के बुह्ल और डिऍमबर्गर ने जून २५ को चोगोलीसा पर चरण खेमे से चढ़ाई शुरु करी। ६,७०६ की ऊँचाई पर एक स्थान में उन्होने खेमा लगाया। २७ जून को बुरे मौसम की वजह से उन्होने पलटकर नीचे आना आरम्भ किया तो बुह्ल एक खाई में गिरकर ग़ायब हो गए। उनका शरीर कभी बरामद नहीं हुआ है। ९९५८ में जापान के क्योटो विश्वविद्यालय के फ़ूजीहीरा और हिराई नामक पर्वतारोही चोगोलीसा-१ पर चढ़ने में सफल हुए। २ अगस्त १९७५ को ऑस्ट्रिया के प्रॅसल और आमॅरर अधिक ऊँचे चोगोलीसा-१ पर विजय पा गए।1976 American Alpine Journal, American Alpine Club, pp. 537, The Mountaineers Books, 1997, ISBN 9781933056319, ... Because of its trapezoidal form, Chogolisa has two nearly equally high summits connected by a 3000-foot ridge. In 1958 the Japanese Fujihira and Hirai climbed to the northeast summit by the Buhl-Diemberger route ... इन्हें भी देखें माशेरब्रुम पर्वत शृंखला बाल्तोरो हिमानी सन्दर्भ 2 श्रेणी:काराकोरम श्रेणी:पाकिस्तान के पर्वत श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान