411 REFERENCE · Wikipedia
हनुमन्तिया टापू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|टापू के किनारे नावें
हनुमन्तिया टापू (अथवा हनुवंतिया टापू) मध्यप्रदेश पर्यटन का जल पर्यटन गन्तव्य है। इस टापू को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा विकसित एवं प्रचारीत है। टापू को इसका नाम एक स्थानीय गाँव के नाम से प्राप्त हुआ जो कि खण्डवा जिले कि [[पुनासा]] तहसील में स्थित है। इस टापू पर पर्यटकों के लिय सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है, जैसे आवास, उत्तम सडक मार्ग, आदि।http://timesofindia.indiatimes.com/city/bhopal/hanuvantiya-gets-new-avatar-madhyadeep/articleshow/56607254.cms संग्रहीत प्रति 23 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170226090210/http://timesofindia.indiatimes.com/city/bhopal/hanuvantiya-gets-new-avatar-madhyadeep/articleshow/56607254.cms 26 फ़रवरी 2017 live ,
पर्यटन
इन्दिरा सागर बांध के निर्माण से उत्पन्न हुई मेड के कारण एक विशाल झील का जन्म हुआ। इस झील की पर्यटन के रूप से महत्ता को जानते हुए मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग ने इस स्थान को एक उत्तम पर्यटकिय स्थान के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया। टापू पर आवास, भोजन, नौका विहार, क्रुज राइड की सुविधा है। वर्तमान में टापू पर मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम का एक होटल उपलब्ध है "हनुवन्तिया टुरिस्ट कॉम्प्लेक्स"। स्थान के आस-पास कई सारे पक्षी एवं पशु देखे जा सकते है जो उनको पसंद करने वाले पर्यटकों के लिये एक उत्तम अनुभव होगा।http://www.madhya-pradesh-tourism.com/leisure/dams/hanumantiya-island.html संग्रहीत प्रति 23 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20161216021426/http://www.madhya-pradesh-tourism.com/leisure/dams/hanumantiya-island.html 16 दिसंबर 2016 dead
यातायात
वायु-मार्ग निकटतम हवाई अड्डा इन्दौर जिले में स्थित है (हवाई अड्डे का IATA कोड - IDR)। यह टापू से १५० कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
रेल-मार्ग निकटतम रेल्वे स्टेशन खण्डवा जिले में स्थित है। यह टापू से मात्र ५० कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
सडक-मार्ग खण्डवा अथवा इन्दौर के मार्ग से यहां पहुंचा जा सकता है।आप मूँदी होते हुए हनुवंतिया पहुँच सकते हैं
प्रमुख नगरों से दूरी http://www.madhya-pradesh-tourism.com/leisure/dams/hanumantiya-island.html संग्रहीत प्रति 23 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20161216021426/http://www.madhya-pradesh-tourism.com/leisure/dams/hanumantiya-island.html 16 दिसंबर 2016 dead
नगर से दूरी (कि.मी. में) मूँदी 20 खण्डवा ५० इन्दौर १५५ ओंकारेश्वर ९५ महेश्वर १४० उज्जैन २१० भोपाल २४०
मौसम
टापू पर तीनों प्रमुख मौसम अनुभव किये जा सकते है। नवम्बर माह में शीत का आरम्भ होता है जो की मार्च तक रहता है। शीत के दौरान सुबह का औसत तापमान ५°C तथा दोपहर का औसत तापमान १५°C होता है। गर्मीयों का आरम्भ अप्रैल माह में होता है, जो जून तक रहता है। इस समय यहां औसत तापमान ४५°C (दिन में) तथा सुर्यास्त के पश्चात २४°C के करीब होता है। जुलाई से ऑक्टोबर यहां मानसून होता है।http://www.madhya-pradesh-tourism.com/leisure/dams/hanumantiya-island.html संग्रहीत प्रति 23 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20161216021426/http://www.madhya-pradesh-tourism.com/leisure/dams/hanumantiya-island.html 16 दिसंबर 2016 dead
उत्सव
अंगूठाकार|जल महोत्सव
१२ से २१ फरवरी २०१६ को जल महोत्सव का पहली बार आयोजन किया गया था। https://www.jalmahotsav.com/ संग्रहीत प्रति 23 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20161120135615/http://www.jalmahotsav.com/ 20 नवंबर 2016 dead http://jalmahotsav.hanumantiyatapu.com/ संग्रहीत प्रति 23 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170507235919/http://jalmahotsav.hanumantiyatapu.com/ 7 मई 2017 dead उत्सव के दौरान यहां पर्यटन विभाग द्वारा कई सारी गतिविधीयां शुरु की जाती है, जैसे पतंगबाजी, वॉलीबॉल, कैम्प फायर, स्टार गेजींग, साइकलिंग, पैरामोटरींग, पैरासेलिंग, हॉट एयर बलून, बर्ड वॉचींग, आदी। http://www.patrika.com/news/bhopal/hanumantiya-island-in-madhya-pradesh-1244645/ संग्रहीत प्रति 23 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20161220091746/http://www.patrika.com/news/bhopal/hanumantiya-island-in-madhya-pradesh-1244645/ 20 दिसंबर 2016 live
सन्दर्भ