411 REFERENCE · Wikipedia
नासिर-उद-दौला - आसफ जाह चतुर्थ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मीर फ़रखुंदा अली खान नसीर-उद-दावला - आसिफ जाह IV का जन्म 25 अप्रैल 1794 को, बीदर में हुआ था। वह मीर अकबर अली खान सिकंदर जाह, आसिफ़ जाह तृतीय के सबसे बड़े बेटे थे। उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के बाद उसी वर्ष 23 मई 1829 को राजपद संभाला।
उन्होंने 28 साल तक शासन किया। अन्य निज़ामों की तरह, उनका मकबरा मक्का मस्जिद में है।
प्राकृतिक आपदाओं ने आसफ़ जाह चतुर्थ को भी नहीं छोड़ा; महामारी, बाढ़, चक्रवात और सूखे नियमित अंतराल पर शासन काल को प्रभावित करते रहे।
उनके काल में वरंगल में एक नयी छावनी की स्थापना हुई। नए स्कूल, मस्जिद, मन्दिर, गिरजाघर, पुल और इसी प्रकार की निर्माणकारी गतिविधियों का नया केंद्र जल्द ही हैदराबाद के नए शहर के आसपास स्थापित हुआ।
== यह भी देखें ==
हैदराबाद राज्य
हैदराबाद के निजाम
आसफ़ जाही राजवंश
== सन्दर्भ ==