Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एक साल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एक साल एक साल.jpg एक साल का पोस्टर देवेन्द्र गोयल देवेन्द्र गोयल रवि अशोक कुमार, मधुबाला, महमूद, जॉनी वॉकर 1957 भारत हिन्दी एक साल 1957 में बनी हिन्दी भाषा की चलचित्र है। इसमें अशोक कुमार, मधुबाला, महमूद, जॉनी वॉकर आदि कलाकार हैं। इसमें संगीत रवि का है। संक्षेप बॉम्बे में रहने वाली ऊषा सिन्हा (मधुबाला) अपने विधुर पिता, सेवानिवृत्त कर्नल के साथ समृद्ध जीवन शैली में रहती है। लखनऊ में अपनी नानी के जन्मदिन के उत्सव के दौरान, उसे कोई रिझाने का प्रयास करता है लेकिन वह उसे नजरअंदाज कर देती है। उसे वह फिर टैक्सी में और फिर बॉम्बे में उसके अपने घर में भी मिलता है। उसे पता चलता है कि उसका नाम सुरेश (अशोक कुमार) है, जिसे उसके पिता ने मैनेजर के रूप में काम पर रखा है। आखिरकार वह और सुरेश दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। सुरेश ऊषा की बहुत परवाह करता है। यह सुनिश्चित करने के लिये कि सब कुछ ठीक है, वह उसे मेडिकल जांच के लिए एक डॉक्टर के पास ले जाता है। वहाँ पता चलता है कि उसे ब्रेन ट्यूमर है और उसकी एक साल से ज्यादा जीने की उम्मीद नहीं है। ऊषा को यह नहीं पता कि सुरेश उससे बिल्कुल भी प्यार नहीं करता है, क्योंकि उसका सच्चा प्यार रजनी नाम की एक लखनऊ की रहने वाली महिला है। वह यहाँ सिर्फ उनका विश्वास जीतने के लिए आया है, ताकि वह उन सभी को लूटने में सफल हो सके। मुख्य कलाकार अशोक कुमार — सुरेश कुमार मधुबाला — ऊषा सिन्हा महमूद — डॉक्टर कुलदीप कौर — रजनी जॉनी वॉकर — पिंटो मिनू मुमताज़ — मैरी मदन पुरी — डा. एम. एम. पुरी प्रतिमा देवी — ऊषा की नानी संगीत गायन प्रेम धवन रवि सब कुछ लुटा के लता मंगेशकर 3:55 महिला संस्करण सब कुछ लुटा के तलत महमूद 3:30 पुरुष संस्करण उलझ गये दो नैना देखों हेमन्त कुमार, लता मंगेशकर 3:22 गीतकार - रवि चले भी आओ लता मंगेशकर 4:07 छुप छुप चली पिया की गली लता मंगेशकर 2:46 किसके लिये रुका है मोहम्मद रफ़ी 2:24 मियाँ मेरी बीवी मेरी गीता दत्त, बलबीर 4:05 बाहरी कड़ियाँ 0130649 एक साल श्रेणी:1957 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:रवि द्वारा संगीतबद्ध फिल्में