411 REFERENCE · Wikipedia
मुर्तज़ा भुट्टो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मुर्तज़ा भुट्टो (18 सितंबर 1954 – 20 सितंबर 1996) एक पाकिस्तानी राजनेता और वामपंथी कार्यकर्ता थे। इन्होंने ज़िया-उल-हक़ के सैन्य शासन के खिलाफ़ वामपंथी उग्रवादी संगठन अल-ज़ुल्फ़िकार का नेतृत्व किया था। ये ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो के बेटे थे। इन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री हासिल की। सन् 1979 में जनरल ज़िया-उल-हक के मिलिट्री शासन ने इनके पिता को गद्दी से हटाकर मार डाला तब मुर्तजा ने अल-ज़ुल्फ़िकार की स्थापना की।
सन् 1981 में मुर्तज़ा ने कंजर्वेटिव नेता चौधरी ज़हूर इलाही की हत्या और कराची से पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के हवाई जहाज़ को हाईजैक करने की ज़िम्मेदारी ली।History of PIA - Pakistan International Airlines https://www.historyofpia.com/hijackings.htm हिस्ट्री ऑफ़ पीआईए डॉट कॉम 15 फरवरी 2026 en पीआईए का इतिहास - पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स सन् 1993 में ये पाकिस्तान लौटे और उस तात्कालिक प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो के आदेश पर उन्हें आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। ज़मानत पर रिहा होने के बाद मुर्तज़ा ने सिंध प्रोविंशियल असेंबली का चुनाव सफलतापूर्वक लड़ा और बेनज़ीर और उनके पति आसिफ अली ज़रदारी के आलोचक बन गए। दोनों के बीच तनाव बढ़ने के बाद 20 सितंबर 1996 को कराची में मुर्तज़ा के घर के पास पुलिस एनकाउंटर में इन्हें और इनके छह साथियों को मार दिया गया।Bhuttos: 'Cursed' political dynasty http://news.bbc.co.uk/2/hi/south_asia/7162565.stm बीबीसी न्यूज़ 15 फरवरी 2026 28 दिसम्बर 2007 en भुट्टो: 'अभिशप्त' राजनीतिक वंश
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
इनका जन्म 18 सितंबर 1954 को कराची के भुट्टो परिवार में जुल्फिकार अली भुट्टो और नुसरत भुट्टो के घर हुआ।तारीक़ शहलम The Life and Death of Murtaza Bhutto: Tragedy or Farce? https://www.paradigmshift.com.pk/murtaza-bhutto/#:~:text=Murtaza%20Bhutto%20was%20born%20on,his%20political%20and%20ideological%20development. पैराडाइम शिफ्ट 15 फरवरी 2026 28 जुलाई 2025 en मुर्तजा भुट्टो का जीवन और मृत्यु: त्रासदी या स्वांग? इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट मैरी अकादमी में प्राप्त की। इनका जन्म सिंधी राजपूत भुट्टो परिवार में हुआ और उनके तीन भाई-बहन हैं: बेनजीर, शाहनवाज और सनम। सन् 1972 में मुर्तजा हार्वर्ड विश्वविद्यालय चले गए जहाँ से उन्होंने बैचलर डिग्री प्राप्त की।
व्यक्तिगत जीवन
भुट्टो को अफ़गानिस्तान में फ़ौज़िया फ़सीहुद्दीन नाम की एक अफ़गान लड़की से प्यार हो गया। सन् 1980 में इन्होंने फौजिया से शादी की और इनके भाई शाहनवाज ने फौजिया की बहन रेहाना फसीहुद्दीन से शादी की। इनकी बेटी का नाम फ़ातिमा भुट्टो था। इनकी शादी तलाक पर खत्म हो गई और भुट्टो अपनी बेटी के साथ सीरिया चले गए। 1989 में इन्होंने लेबनानी डांसर घिनवा भुट्टो से शादी की। 1990 में भुट्टो अपनी पत्नी घिनवा और बेटी फातिमा के साथ कराची चले गए और यहा इनके बेटे जुल्फिकार अली भुट्टो जूनियर का जन्म हुआ।
इन्हें भी देखें
ज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टो
बेनज़ीर भुट्टो
आसिफ अली ज़रदारी
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
फ़ातिमाभुट्टॉ का साक्षात्कार (अंग्रेज़ी में रेड़ियो फ्रांस इंटरनेशनल)
श्रेणी:1954 में जन्मे लोग
श्रेणी:पाकिस्तानी राजनीतिज्ञ
श्रेणी:कराची के लोग
श्रेणी:१९९६ में निधन