411 REFERENCE · Wikipedia
चिकित्सा सूचनाविज्ञान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रयुक्त सूचनाविज्ञान को चिकित्सा सूचनाविज्ञान (health informatics या medical informatics, nursing informatics) कहते हैं। यह एक अन्तरविषयी क्षेत्र है जो स्वास्थ्य सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करके स्वास्थ्य सेवा को अधिक गुणवत्तपूर्ण एवं अधिक दक्ष (कम खर्चीला तथा अधिक उपलब्ध) बनाता है। चिकित्सा सूचनाविज्ञान के अन्तर्गत सूचना विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, समाज विज्ञान, प्रबन्धन शास्त्र, आदि आते हैं।
चिकित्सा सूचनाविज्ञान के अन्तर्गत आने वाले कुछ औजार ये हैं- कम्प्यूटर, चिकित्सा मार्गदर्शन (clinical guidelines), आयुर्विज्ञान की शब्दावली तथा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आदि। चिकित्सा सूचनाविज्ञान का उपयोग नर्सिंग, नैदानिक सेवा, दन्तचिकित्सा, फार्मेसी, लोकस्वास्थ्य, व्यावसायिक चिकित्सा, भौतिक चिकित्सा, जैवचिकित्सीय अनुसंधान, वैकल्पिक चिकित्सा आदि क्षेत्रों में होता है।
श्रेणी:सूचना विज्ञान
श्रेणी:स्वास्थ्य