Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओश प्रांत

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ओश ओब्लास्तОш областы, Ошская область KyrgyzstanOsh.svg ओश २८,९३४ ९९९,५७६ २००९ ३४.६ रायोन ७ किरगिज़, उज़बेक ओश (किरगिज़: Ош; अंग्रेज़ी: Osh) किर्गिज़स्तान के दक्षिण-पूर्व में स्थित उस देश का एक ओब्लास्त (यानि प्रांत) है। इस प्रांत की राजधानी का नाम भी ओश शहर ही है। इस प्रांत की चीन के शिनजियांग प्रांत, ताजिकिस्तान के कूहिस्तोनी-बदख़्शान स्वशासित प्रांत और गणतंत्र-अधीन ज़िलों और उज़बेकिस्तान के अन्दीझ़ान प्रांत और फ़रग़ना प्रांत से सीमाएँ लगती हैं। विवरण ओश प्रांत के अधिकतर लोग इसके उत्तरी भाग के मैदानी इलाक़े में रहते हैं जो फ़रग़ना वादी के छोर पर है। दक्षिण में भूमि पहाड़ी होकर अलाय पर्वतों में परिवर्तित हो जाती है। फिर अलाय वादी आती है और उसके बाद अलाय-पार पर्वत शृंखला इस प्रांत और ताजिकिस्तान के बीच की सरहद पर स्थित हैं। प्रांत के पूर्व में कारा दरिया बहता है जो उत्तरपश्चिम में नारीन नदी में मिलकर सिर दरिया बनता है। लोग किर्गिज़स्तान के आधे से ज़्यादा उज़बेक लोग ओश प्रांत में बसते हैं और वे प्रांतीय आबादी एक लगभग एक-तिहाई हैं। सन् २००९ की जनगणना के अनुसार प्रांत के समुदायों की आबादी इस प्रकार थी -Population and Housing Census 2009, Book 3, Provinces of Kyrgyzstan: Chuy Province (Перепись населения и жилищного фонда Кыргызской Республики 2009. Книга 3 (в таблицах). Регионы Кыргызстана: Ошская область], National Committee on Statistics समुदाय जनसँख्या प्रांतीय आबादी का प्रतिशत किरगिज़ ७,५८,०३६ ६८.६%</tr> उज़बेक ३,०८,६८८ २८.०%</tr> उईग़ुर ११,१८१ १%</tr> तुर्क १०,९३४ १%</tr> ताजिक ६,७११ ०.६%</tr> अज़रबैजानी ३,२२४ ०.३%</tr> रूसी १,५५२ ०.१%</tr> तातार १,३३७ ०.१%</tr> दुन्गनी ७९३ ०.१%</tr> अन्य १,७९२ ०.२%</tr> ओश प्रांत के कुछ नज़ारे इन्हें भी देखें ओश किर्गिज़स्तान के प्रांत फ़रग़ना वादी सन्दर्भ 2 श्रेणी:ओश प्रांत श्रेणी:किर्गिज़स्तान के प्रांत