411 REFERENCE · Wikipedia
मैंटल (भूविज्ञान)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300x300px|पृथ्वी की आंतरिक संरचना
मैंटल किसी ग्रह के अंदर की एक परत होती है जो नीचे क्रोड से और ऊपर पर्पटी से घिरी होती है। मैंटल चट्टान या बर्फ से बने होते हैं। आम तौर पर ये ग्रह की सबसे बड़ी और सबसे भारी परत होती है। मैंटल उन ग्रहों की विशेषता है जो घनत्व द्वारा विभेदन से गुजरे हैं। सभी स्थलीय ग्रह (पृथ्वी सहित), आधे महाग्रह खासकर बर्फ महाग्रह, कई क्षुद्रग्रह और कुछ ग्रहों के चन्द्रमा में मेंटल होते हैं।
पृथ्वी
पृथ्वी का मैंटल पर्पटी और बाहरी क्रोड के बीच सिलिकेट चट्टान की एक परत है। इसका द्रव्यमान 4.01 × 1024 किलोग्राम है जो पृथ्वी के द्रव्यमान का 67% है। इसकी मोटाई 2,900 किलोमीटर (1,800 मील) है जो पृथ्वी के आयतन का लगभग 84% है। यह ज़्यादातर ठोस होता है लेकिन भूवैज्ञानिक समय में यह एक चिपचिपे तरल पदार्थ की तरह काम करता है। मध्य-महासागर पर्वतमाला पर मेंटल के थोड़ा पिघलने से महासागरीय भूपर्पटी और निम्नस्खलन पर मेंटल के थोड़ा पिघलने से महाद्वीपीय भूपर्पटी बनता है।Cain Fraser What is the Earth's Mantle Made Of? https://www.universetoday.com/articles/what-is-the-earths-mantle-made-of Universe Today 16 फरवरी 2026 en 26 मार्च 2016
अन्य ग्रह
बुध ग्रह पर सिलिकेट मैंटल लगभग 490 किलोमीटर (300 मील) मोटा है जो इसके द्रव्यमान का केवल 28% है। शुक्र का सिलिकेट मैंटल लगभग 2,800 किलोमीटर (1,700 मील) मोटा है जो इसके मास का लगभग 70% है। यूरेनस और नेपच्यून के बर्फ के आवरण लगभग 30,000 किमी मोटे हैं जो दोनों के द्रव्यमान का 80% हिस्सा बनाते हैं।Swindle T. D. Martian Noble Gases Reviews in Mineralogy and Geochemistry 1 जनवरी 2002 47 1 171–190 10.2138/rmg.2002.47.6 https://pubs.geoscienceworld.org/msa/rimg/article-abstract/47/1/171/235381/martian-noble-gases?redirectedFrom=fulltext 16 फरवरी 2026 en 1529-6466
चन्द्रमा
पृथ्वी के चंद्रमा का सिलिकेट मैंटल लगभग 1300 से 1400 किमी मोटा है और यह चंद्रमा बेसाल्ट का स्रोत है। चांद का मैंटल दक्षिण ध्रुव-ऐटकेन घाटी या क्रिसियम घाटी में दिख सकता है। टाइटन और ट्राइटन दोनों में बर्फ या अस्थिर ठोस से बना एक मैंटल है।Layers of Titan -- Annotated http://saturn.jpl.nasa.gov/photos/imagedetails/index.cfm?imageId=4468 Cassini Solstice Mission 16 फरवरी 2026 14 सितंबर 2015 https://web.archive.org/web/20150914203834/http://saturn.jpl.nasa.gov/photos/imagedetails/index.cfm?imageId=4468 dead
इन्हें भी देखें
पर्पटी
पृथ्वी की आतंरिक संरचना
क्रोड
सन्दर्भ
श्रेणी:पृथ्वी की आतंरिक संरचना
श्रेणी:पृथ्वी
श्रेणी:भूविज्ञान