411 REFERENCE · Wikipedia
मेगावती सुकर्णोपुत्री
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Hajah मेगावती सुकर्णोपुत्री President Megawati Sukarnoputri - Indonesia.jpg 5 वीं राष्ट्रपति इंडोनेशिया की राष्ट्रपति हम्जाह हज 23 जुलाई 2001 20 अक्टूबर 2004 अब्दुररहमान वाहिद सुसीलो बाम्बांग युद्धोयोनो 8 वीं उपराष्ट्रपति इंडोनेशिया की उपराष्ट्रपति 26 अक्टूबर 1999 23 जुलाई 2001 अब्दुररहमान वाहिद बछारुद्दीन जुसुफ हबीबी हम्जाह हज 1947 1 23 y योग्यकार्ता, इंडोनेशिया इंडोनेशियाई इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी - स्ट्रगल सुरिन्दो सुपजारसो (दि. 1970)हसन गमाल अहमद हसन (1972)तैफिक किमास (शादी 1973) मोहम्मद रिजकी प्रामातामोहम्मद प्रानांदापुआन महारानी प्रदजदजरन विश्विद्यालयइण्डोनेशिया विश्विद्यालय इस्लाम Signature of Megawati Soekarnoputri.svg
दियाह प्रेमाता मेगावती सेतियावती सुकर्णोपुत्री, (meɡawati sukarnɔputri langid Id-Megawati_Sukarnoputri_Full.ogg जन्म 23 जनवरी 1947), जिन्हें मेगावती सुकर्णोपुत्री के नाम से जाना जाता है, इंडोनेशियाई हिंदू राजनीतिज्ञ और विपक्षी दल पीडीआई-पी की नेता है। इन्होंने 23 जुलाई 2001 से लेकर 20 अक्टूबर 2004 तक इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला था और देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव हासिल किया था। इसके अलावा वे ऐसी पहली राजनीतिज्ञ हैं, जो इंडोनेशिया के स्वतंत्र होने के बाद पैदा हुईं। मेगावती इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो की पुत्री हैं।
प्रारम्भिक जीवन
thumb|left|upright|भारत के प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरु और उनकी पुत्री इन्दिरा गाँधी के स्वागत के दौरान राष्ट्रपति सुकर्णो अपने बच्चों मेगावती और गुंटूर के साथ
मेगावती का जन्म योग्यकार्ता में सुकर्णो तथा फतमावती के घर में हुआ था। फतमावती उनकी नौ पत्नियों में से एक थी। उनका लालन पालन उनके पिता के ही मेरदेका महल में हुआ था। वह अपने पिता के मेहमानों के सामने नृत्य करती थी तथा बागवानी को उन्होंने अपना शौक बना लिया था।http://www.tokohindonesia.com/ensiklopedi/m/megawati/biografi/01.shtml Megawati Soekarnoputri, Mbak Pendiam itu Emas Biografi Tokoh Indonesia 12 अगस्त 2007 13 अक्तूबर 2007 https://web.archive.org/web/20071013164518/http://www.tokohindonesia.com/ensiklopedi/m/megawati/biografi/01.shtml dead जब मेगावती 19 साल की थी तब उनके पिता को देश की सत्ता छोड़नी पड़ी तथा उसके बाद सुहार्तो के नेतृत्व में सरकार बनी। सुहार्तो ने सुकर्णो तथा उनके परिवार को राजनीति के नेपथ्य में भेज दिया।
मेगावती ने प्रदजदजरन विश्विद्यालय, बानदुंग में कृषि के अध्ययन के लिये प्रवेश लिया परन्तु उनके पिता के राजनैतिक पतन के कारण उन्हें यहाँ से निकाल दिया गया। 1970 में पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने इण्डोनेशिया विश्विद्यालय में मनोविज्ञान पढ़ने के लिये प्रवेश लिया मगर दो साल बाद 1972 में उन्हें यहाँ से भी निकाल दिया गया।East Thomas 2003 233 वह इस्लाम धर्म की अनुयायी हैं परन्तु पारम्परिक जावा धर्म को भी मानती हैं।
नाम
सुकर्णोपुत्री (जिसका अर्थ सुकर्णो की पुत्री है) उनका गोत्र हैं, न कि पारिवारिक नाम; क्योंकि जावा के निवासी के प्रायः पारिवारिक नाम नहीं होते। उनके नाम प्रायः मेगा या मेगावती कहा जाता है, जो कि संस्कृत भाषा के एक शब्द है जिसका अर्थ "बादलों की देवी" है। श्री सत्य साईं प्राइमरी स्कूल में अपने व्याख्यान के दौरान उन्होंने कहा कि उनके पिता के आग्रह पर ओडिशा के मुख्यमंत्री बीजू पटनायक ने उनका यह नाम रखा है।http://meaindia.nic.in/speech/2002/04/03spc02.htm Speech by Indian President R K Narayanan in honor of Megawati Sukarnoputri 5 मई 2009 unfit https://web.archive.org/web/20090505204433/http://meaindia.nic.in/speech/2002/04/03spc02.htm 5 मई 2009 http://www.economist.com/node/148026 Article on Biju Patnaik in The Economist 19 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20141020163936/http://www.economist.com/node/148026 20 अक्तूबर 2014 live
राजनैतिक यात्रा
thumb|मेगावती सुकर्णोपुत्री के राजनैतिक उभार पर एक समाचार रिपोर्ट
1986 में एक समारोह के दौरान सुहार्तो ने सुकर्णो को घोषित नायक का दर्जा दिया। इस समारोह में मेगावती भी उपस्थित थीं। इस समय तक मेगावती स्वयं को गृहणी के रूप में पेश करती थीं मगर 1987 में उन्होंने इण्डोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीआई) की सदस्यता ली तथा देवान पेरवाकिलन रक्यात (इण्डोनेशियाई संसद) की सदस्यता पाने में लग गयीं। पीडीआई ने भी मेगावती को अपनी जनता के मध्य अपनी छवि बनाने के उद्देश्य से पार्टी में स्वीकार कर लिया। अपने भाषण देने की कला में निपुण न होने के बावजूद भी सुकर्णो की बेटी होने के कारण उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। पार्टी की करारी हार के बावजूद भी वह इण्डोनेशियाई संसद के लिये चुनी गयीं।
दिसम्बर 1993 में वह अपनी पार्टी पीडीआई की अध्यक्ष भी बनी।http://www.tokohindonesia.com/ensiklopedi/m/megawati/biografi/02.shtml Megawati Soekarnoputri, Pemimpin Berkepribadian Kuat Biografi Tokoh Indonesia 12 अगस्त 2007 16 अक्तूबर 2007 https://web.archive.org/web/20071016205802/http://www.tokohindonesia.com/ensiklopedi/m/megawati/biografi/02.shtml dead उनकी अध्यक्षता में पार्टी की लोकप्रियता में भारी उछाल हुआ।
इण्डोनेशिया की राष्ट्रपति
thumb|upright|एमपीआर अध्यक्ष अमीन रईस मेगावती को राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए
23 जुलाई 2001 को मेगावती इण्डोनेशिया के राष्ट्रपति पद पर विराजमान हुई। इस प्रकार से वह किसी मुस्लिम बहुल देश की सत्ता के शीर्ष पद पर पहुँचने वाली छठीं महिला बनी।206 https://books.google.com/books?id=aWErJvWJlbcC&pg=PA206 Muslims in Global Politics: Identities, Interests, and Human Rights 9780812202830 मोंशीपोरी महमूद 2011-01-01 20 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20160507161707/https://books.google.com/books?id=aWErJvWJlbcC&pg=PA206 7 मई 2016 live उनसे पहले पाकिस्तान में बेनज़ीर भुट्टो, बांग्लादेश में खालिदा ज़िया, तुर्की की तान्सु सिलर, बांग्लादेश में ही शेख हसीना तथा सेनेगल में मामे मादियोर बोये मुस्लिम बहुल देश की सत्ता के शीर्ष पद तक पहुँची थी।
उनके राष्ट्रपति काल को जनता ने प्रारम्भ में तो हाथों हाथ लिया मगर जल्द ही उनकी नीतियों में अनिश्चितता, स्पष्ट विचारधारा में कमी तथा महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों में निष्क्रियता जैसी कमियाँ उजागर होने लगी।146 https://books.google.com/books?id=HVHiMTMOgeAC&pg=PA146 The Indonesian Parliament and Democratization 9789812304858 जीगनहेन पैट्रिक 2008-01-01 20 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20160517163746/https://books.google.com/books?id=HVHiMTMOgeAC&pg=PA146 17 मई 2016 live78 https://books.google.com/books?id=TwOJ4t96HlIC&pg=PA78 (Un) Civil Society and Political Change in Indonesia: A Contested Arena 9780415547413 बेटिंगगर-ली वेरेना 2009 20 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20160427023854/https://books.google.com/books?id=TwOJ4t96HlIC&pg=PA78 27 अप्रैल 2016 live17–19 https://books.google.com/books?id=VaLzpe5pK9cC&pg=PA17 Indonesia: Law and Society 9781862876606 लिंडसे टिमोथी 2008 20 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20160522071057/https://books.google.com/books?id=VaLzpe5pK9cC&pg=PA17 22 मई 2016 live
2004 में देश में राष्ट्रपति पद के लिये पहली बार प्रत्यक्ष चुनाव हुए। उन्हें उम्मीद थी की वह एक मुस्लिम बहुल देश में एक बार फिर से सत्ता संभालेंगी परन्तु उन्हें सुसीलो बाम्बांग युद्धोयोनो के विरुद्ध धोखे से द्वितीय चरण में 61 के मुकाबले 39 प्रतिशत मत मिले, और वह हार गयीं। इसके बाद उन्होंने नये राष्ट्रपति का स्वागत भी नहीं किया, न ही उन्हें कभी बधाई दी।110 https://books.google.com/books?id=GcnJBWtR8okC&pg=PA110 Political Islam and Violence in Indonesia 9781134161256 अबुज़ा ज़चारी 2006-09-25 20 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20160512212632/https://books.google.com/books?id=GcnJBWtR8okC&pg=PA110 12 मई 2016 live
परिवार
मेगावती की पहली शादी 1 जून 1968 में सेना में प्रथम लेफ्टिनेन्ट सुरिन्दो सुपजारसो से हुई। वह 22 जनवरी 1970 को पापुआ में एक विमान दुर्घटना में मारे गये। 27 जून 1972 को उन्होंने मिस्र के कूटनीतिज्ञ हसन गमाल अहमद हसन से शादी की। 3 महीनें बाद ही उनकी यह शादी धार्मिक न्यायालय से अमान्य घोषित हो गयी। इसके बाद 25 मार्च 1973 को उन्होंने तैफिक किमास से शादी की जिनकी मृत्यु 8 जून 2013 में हुई। बिल गुरेन Indonesia's First Man http://www.atimes.com/atimes/Southeast_Asia/DH17Ae01.html एशिया टाइम्स ऑनलाइन 17 अगस्त 2002 23 जून 2009 https://web.archive.org/web/20091007052357/http://www.atimes.com/atimes/Southeast_Asia/DH17Ae01.html 7 अक्तूबर 2009 live उनके तीन बच्चे मोहम्मद रिजकी प्रामाता, मोहम्मद प्रानांदा तथा पुआन महारानी हैं।
सन्दर्भ
और अधिक पढ़ें
ईस्ट रोजर थॉमस रिचर्ड Profiles of People in Power: the World's Government Leaders रूटलेज 232–234 1-85743-126-X https://books.google.com/?id=Mz-fXRsedPMC . 5 अगस्त 2003 harv
विच्लेन, सोंजा वान (एम्सटर्डम विश्वविद्यालय), "Contesting Megawati: The Mediation of Islam and Nation in Times of Political Transition." () Westminster Papers in Communication and Culture. 2006 (वेस्टमिंस्टर विश्विद्यालय, लंदन), भाग 3(2): 41-59. ISSN 1744-6708 (प्रिंट); 1744-6716 (ऑनलाइन)। पृ॰ 41-59.
गेर्लाक, रिकार्दा (2013): 'Mega' Expectations: Indonesia's Democratic Transition and First Female President. In: Derichs, Claudia/Mark R. Thompson (eds.): Dynasties and Female Political Leaders in Asia. Berlin et al.: LIT, पृ॰ 247-290.
स्कार्ड, टोर्लिड (2014) "Megawati" in Women of power - half a century of female presidents and prime ministers worldwide। ब्रिस्टल पाॅलिसी प्रेस, 978-1-44731-578-0.
बाहरी कड़ियाँ
Megawati Sukarnoputri
https://www.forbes.com/finance/lists/11/2004/LIR.jhtml?passListId=11&passYear=2004&passListType=Person&uniqueId=MVC8&datatype=Person "Most Powerful Women 2004 #8 Megawati Sukarnoputri" 2004-10-20 bot: unknown https://web.archive.org/web/20100813200054/http://www.forbes.com/finance/lists/11/2004/LIR.jhtml?passListId=11&passYear=2004&passListType=Person&uniqueId=MVC8&datatype=Person 13 अगस्त 2010 dmy . फ़ोर्ब्स.
करोन, टोनी "The Princess Who Settled for the Presidency." टाइम पत्रिका शुक्रवार 27 जुलाई 2001.
मेगावती सुकर्णोपुत्री की सेकोलाहवर्चुअल पर जीवनी
बछारुद्दीन जुसुफ हबीबी
इण्डोनेशिया के उपराष्ट्रपति 1999–2001
हमजा हज
|-
अब्दुर्रहमान वाहिद
इण्डोनेशिया के राष्ट्रपति 2001–2004
सुसीलो बाम्बांग युद्धोयोनो
हुन सेन
आसियान की अध्यक्ष 2003
खामताई सिफांदोन
श्रेणी:1947 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:इण्डोनेशिया के राष्ट्रपति
श्रेणी:महिला राष्ट्रपति