Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कीठम झील

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कीठम झील, जिसे सूर सरोवर भी कहा जाता है, उत्तर प्रदेश के आगरा नगर के समीप स्थित एक झील है। यह आगरा शहर की सीमा के अन्तर्गत आती है। कीठम झील सिकंदरा से 12 किमी और आगरा से 20 किमी दूर नेशनल हाइवे-2 पर स्थित है। यह सुरम्य झील शांत वातावरण के बीच है और पिकनिक मनाने का एक बेहतरीन विकल्प मुहैया कराता है। साथ ही शहरी जीवन की भाग-दौड़ के बीच यहां आराम के कुछ पल बिताए जा सकते हैं। इस अभयारण्य तक कीठम रेलवे स्टेशन से आसानी से पहुंचा जा सकता है। उत्तरप्रदेश वन विभाग ने 27 मार्च 1991 को इस पूरे क्षेत्र को राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य का नाम दिया। करीब 7.13 स्क्वायर किमी के जलग्रहण क्षेत्र में पानी के जमा होने से बने पंचभूज आकार के कीठम झील में ढेर सारी पानी की पक्षियां हैं। साथ मछलियों की विशाल श्रृंखला से इसके सौंदर्य में और भी वृद्धि हो जाती है। सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य कीठम झील के पास बना सुरम्य सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य में स्थानीय व प्रवासी पक्षियों की 100 से ज्यादा प्रजातियां हैं। साथ ही 12 प्रजाति के स्तनपायी और 18 प्रजाति के सरीसृप का भी यह ठिकाना है। स्पूनबिल, साइबेरियन सारस, सरने सारस, ब्राहमनी बत्तख, बार-हेडेड गीसे और गाडवॉल्स व शोवेलर्स यहां पाई जानी वाली पक्षियों की कुछ प्रमुख प्रजातियां है।Environmentalists oppose move to shrink eco-zone near Taj Mahal http://www.mid-day.com/articles/environmenatlists-oppose-move-to-shrink-eco-zone-near-taj-mahal/16335197 12 July 2015 सन्दर्भ https://web.archive.org/web/20080706152354/http://www.asiarooms.com/travel-guide/india/agra/excursions-from-agra/keetham-lake.html 2008-07-06 http://webarchive.loc.gov/all/20090410071347/http://cpcbenvis.nic.in/newsletter/birdsanctury/ch40703.htm 2009-04-10 http://webarchive.loc.gov/all/20090410071428/http://cpcbenvis.nic.in/newsletter/birdsanctury/ch30703.htm 2009-04-10 https://web.archive.org/web/20081005042333/http://up-tourism.com/tour/agra_braj_circuit.htm 2008-10-05 श्रेणी:आगरा श्रेणी:भारत में रामसर स्थल श्रेणी:उत्तर प्रदेश की झीलें