Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अभिनव बालमन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अभिनव बालमन बच्चों पर केन्द्रित हिन्दी एवं अंग्रेजी की एक बाल पत्रिका है।http://me.scientificworld.in/2013/02/online-hindi-magazines.html#.Ud5GFDv9u8J मेरी दुनिया मेरे सपने, शीर्षक: ऑनलाइन/ऑफलाइन हिन्‍दी मैग्‍ज़ीन का वृहद संग्रह। 29 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20130801030550/http://me.scientificworld.in/2013/02/online-hindi-magazines.html#.Ud5GFDv9u8J 1 अगस्त 2013 live यह पत्रिका वर्ष 2009 से निरंतर प्रकाशित हो रही है। यह पत्रिका त्रैमासिक है। इस पत्रिका में बाल रचनाकारों की स्वरचित रचनाएँ प्रकाशित होती हैं। इसी के साथ पत्रिका में कविता लेखन, कहानी लेख, पत्र लेखन, संस्मरण लेखन, वत्सल चित्र पहेली, चित्र बनाओ प्रतियोगिता, रंग भरो प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी हैं जिसमें बच्चों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। अभिनव बालमन विभिन्न रचनतरमक आयोजन भी करती है। साथ ही वार्षिक कार्यशाला 'सृजनोत्सव' का भी आयोजन करती है जिसमें बच्चों को कविता, कहानी, चित्रकला, क्राफ्ट आदि विभिन्न विधाओं में मार्गदर्शन भी दिया जाता है। अभिनव बालमन में बाल साहित्यकारों के साथ भेंटवार्ता को भी प्रकाशित किया जाता है। गोपाल दास नीरज, प्रोफेसर शहरयार, बानो सरताज, डॉ प्रेमकुमार, डॉ वेदप्रकाश अमिताभ, डॉ प्रकाश मनु, डॉ परशुराम शुक्ल, डॉ. मोहम्मद अरशद खान, डॉ मोहम्मद साजिद खान, देवेन्द्र कुमार, जैसे अनेकों विद्वतजनों का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो चुका है। पत्रिका के संपादक निश्चल को वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ सम्पादन का पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है। अब तक 10000 से अधिक बच्चों को विभिन्न रूपों में जोड़ने वाली यह बाल पत्रिका व्यक्तिगत प्रयासों से निरंतर बच्चों कि प्रिय पत्रिका बनती जा रही है. सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ http://www.abhinavbalmann.webs.com/ श्रेणी:हिन्दी श्रेणी:हिन्दी पत्रिकाएँ श्रेणी:सामाजिक पत्रिकाएँ श्रेणी:बाल पत्रिकाएँ श्रेणी:हिन्दी साहित्य श्रेणी:बाल साहित्य