Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अवन्तिवर्धन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अवंतिवर्धन अवंती के प्रद्योतकुल का अंतिम राजा जो संभवत: मगधराज शिशुनाग का समकालीन था। वैसे, पुराणों के अनुसार शैशुनाग वंश का प्रवर्तक शिशुनाग इस काल के पर्याप्त पहले हुआ, परंतु सिंहली इतिहास के अनुसार, जो संभवत: अधिक सही है, वह बिंबिसार से कई पीढ़ियों बाद हुआ। मगध और अवंती के बीच वत्सों का राज्य था और दीर्घ काल तक मगध-कोशल-वत्स-अवंती का परस्पर संघर्ष चला था। फिर जब वत्स को अवंती ने जीत लिया तब मगध और अवंती प्रकृत्यमित्र हो गए थे। और अब मगध और अवंती के संघर्र्ष में अवंती को अपने मुँह की खानी पड़ी। उसी संघर्ष के अंत में मगध की सेनाओं द्वारा अवंतिवर्धन पराजित हुआ और मध्यप्रदेश का यह भाग भी मगध के हाथ आ गया। श्रेणी:भारत का इतिहास