Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तोद्रा वादी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|मोरक्को की तोद्रा वादी, जो तोद्रा नदी द्वारा काटी गयी तंग घाटी है तोद्रा वादी (अरबी: ur تدرة وادي‎) उत्तरी अफ़्रीका के मोरक्को देश में एटलस पर्वत शृंखला में तोद्रा नदी द्वारा काटी गई एक तंग घाटी है। यह तोद्रा नदी ने इन पहाड़ों में अपने अंतिम 40 किमी में काटी है, जिसके बिलकुल आख़िर के 600 मीटर देखने के क़ाबिल हैं क्योंकि यहाँ पर जगह-जगह पर घाटी की चौड़ाई सिमट कर 10 मीटर तक हो जाती है, जिसके दोनों तरफ 160 मीटर (525 फ़ुट) ऊंची की दीवार जैसी पत्थरीली चट्टानें हैं। युगों के साथ-साथ तोद्रा का बहाव बहुत कम हो गया है और अब अधिकतर उसका प्रवाह नाम-मात्र ही होता है, जो ऊपर पहाड़ों की पिघलती बर्फ़ से आता है। यहाँ के स्थानीय लोग अक्सर अपने गधों और ऊँटों के साथ देखे जा सकते हैं। किसी ज़माने में इस तंग घाटी तक पहुंचना भी मुश्किल होता था, लेकिन अब यहाँ तक एक पक्की सड़क बन गयी है और पर्यटकों के लिए तोद्रा वादी की शुरुआत के पास कुछ रहने के छोटे होटल भी बने हुए हैं। अन्य भाषाओँ में फ़्रांसिसी भी मोरक्को में आम बोली जाती है और उसमें तोद्रा तंग घाटी को "झ़ोर्झ़ द तोद्रा" (Georges de Todra) बोला जाता है - ध्यान रहे के झ़ का सही उच्चारण 'झ' और 'ज़' दोनों से भिन्न होता है। इन्हें भी देखें तंग घाटी बाहरी कड़ियाँ लेक्सिकोरियॅन्ट का तोद्रा वादी पर एक वॅबपृष्ठ तोद्रा और दादैस की तंग घाटियों के सफ़र की कुछ तस्वीरें तोद्रा वादी में खींचा गया एक छोटा विडयो तोद्रा वादी में चट्टानों की चढ़ाई - "यू के क्लाइमिंग" संस्थान श्रेणी:तंग घाटियाँ श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना