Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खरबूजा महल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

खरबूजा महल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज़िले में स्थित बिलकिस बेगम के मकबरे को कहा जाता है। बिलकिस बेगम मुगल सम्राट शाहजहाँ के दूसरे पुत्र मुगल युवराज शाह शुजा की पत्नी थी। == स्थापत्य == बुरहानपुर में इतवारा गेट के आगे आजाद नगर के पास मुगल युवराज शाह शुजा की पत्नी बिलकिस बेगम का छोटा सा किंतु बेहद खूबसूरत मकबरा बना हुआ है। चार दिवारी के अंदर निर्मित यह मकबरा एक चबूतरे पर बना हुआ है। यह चबूतरा कमल की पंखुड़ियों के आकार का बना हुआ है, जिसके ऊपर यह मकबरा है। पंखुड़ियों के किनारे पर ही पानी के निकास के लिए नाली बनी हुई है। ये मकबरा ईंट, चूने और पत्थर के उपयोग से बना हुआ है। इसका गुंबद खरबूजे की आकृति में बना हुआ है, जिसमें वह खरबूजे जैसा नजर आता है। यही वजह है कि इस इमारत को खरबूजा गुम्बद कहा जाता है। मकबरे को अन्दर से खूबसूरत नक्काशी से सजाया गया है। == सन्दर्भ == == बाहरी कड़ियाँ == बुरहानपुर: दक्षिण का द्वार, पर्यटन बुरहानपुर जिले के जालस्थल पर