411 REFERENCE · Wikipedia
नोएल टाटा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नोएल टाटा एक भारतीय व्यवसायी है, जो ट्रेंट लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।वे रतन टाटा के सौतेले भाई हैं
== व्यक्तिगत जीवन ==
नोएल टाटा नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे है। उन्होने पलौंजी मिस्त्री ( जो टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक हैं ) की बेटी आलू मिस्त्री से शादी की है।
वे टाटा समूह के वर्तमान अध्यक्ष रतन टाटा के सौतेले भाई हैं ।
== व्यवसाय ==
नोएल टाटा ने टाटा इंटरनेशनल में अपना कैरियर शुरू किया जो विदेश में उत्पादों और सेवाओं के लिए टाटा समूह का प्रमुख अंग है। जून १९९९ में, वे समूह की खुदरा इकाई ट्रेंट के प्रबंध निदेशक बने, जो उनकी माँ के द्वारा स्थापित की गई थी। इस समय तक, ट्रेंट ने डिपार्टमेंट स्टोर लिटिलवुड्स इंटरनेशनल का अधिग्रहण कर लिया और इसका नाम बदलकर वेस्टसाइड हो गया। टाटा ने वेस्टसाइड को विकसित किया और यह एक लाभदायक उद्यम बन गया। २००३ में, नोएल टाटा टाइटन इंडस्ट्रीज और वोल्टास के निर्देशक के रूप में नियुक्त किया गए।
२०१० में, यह घोषणा की गई कि वे टाटा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक के रूप में समूह के ७० अरब डॉलर के विदेशी व्यापार का प्रभार लेंगे जिससे ये अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हे रतन टाटा के बाद टाटा समूह के प्रमुख के लिये तैयार किया जा रहा है।
== सन्दर्भ ==