411 REFERENCE · Wikipedia
एस्टी लॉडर (व्यवसायी महिला)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|1971 में एस्टी और जोसेफ लॉडर
thumb| 1986 में इवाना ट्रम्प के साथ लॉडर (बाएं)
एस्टी लॉडर (1 जुलाई 1908 – 24 अप्रैल 2004) एक अमेरिकी व्यवसायी महिला थीं।Gates Among Time's Top 20 20Th-Century Business Titans The Seattle Times https://archive.seattletimes.com/archive/19981130/2786371/gates-among-times-top-20-20th-century-business-titans archive.seattletimes.com 9 सितम्बर 2026 उन्होंने अपने पति जोसेफ लॉटर (बाद में लॉडर) के साथ मिलकर अपनी कॉस्मेटिक कंपनी एस्टी लॉडर कंपनीज की सह-संस्थापक बनीं। टाइम मैगजीन प्रभावशाली महिलाओं की सूची वाली एक मैगजीन है। इस मैगजीन के अनुसार लॉडर 1998 की (20वीं सदी) की 20 सबसे प्रभावशाली व्यावसायिक प्रतिभाओं की सूची में एकमात्र महिला थीं।Estee Lauder - Biography on Bio. http://www.thebiographychannel.co.uk/biographies/estee-lauder.html www.thebiographychannel.co.uk 8 सितम्बर 2026 14 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140714122203/http://www.thebiographychannel.co.uk/biographies/estee-lauder.html bot: unknown
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
इनका जन्म न्यूयॉर्क शहर के कोरोना क्वींस में हुूआ था।Severo Richard Estée Lauder, Pursuer of Beauty And Cosmetics Titan, Dies at 97 https://www.nytimes.com/2004/04/26/nyregion/estee-lauder-pursuer-of-beauty-and-cosmetics-titan-dies-at-97.html The New York Times 9 सितम्बर 2026 26 अप्रैल 2004 इनके बचपन का नाम जोसेफिन एस्तेर मेंटजर था। इनकी माता का नाम रोज शोट्ज (जन्म सैटोरालजाउजेली,हंगरी) तथा पिता का नाम मैक्स मेंटजर (जन्म पोजसोनी अब ब्रातिस्लावा, स्लोवाकिया)) है। उनके माता-पिता हंगेरियन यहूदी आप्रवासी थे। उनकी नानी सैटोरलजाउजेली से थीं और उनके नाना गेले (अब होलिस, स्लोवाकिया) से थे। जबकि उनके पिता चेक-यहूदी वंश के थे।
व्यवसायिक जीवन
सर्वप्रथम लॉडर ने हर तरह के उपयोग के लिए एक क्रीम बनाई। मतलब ऐसा क्रीम जिसे मॉशचराइजर, डे क्रिम,नाइट क्रिम की तरह इस्तेमाल किया जा सके। उन्होंने इस क्रीम का नाम अंकल ब्लेंड सुपर रिच ऑल-पर्पस रखा। उन्होंने इस क्रीम को अपने दोस्तों को बेचना शुरू किया।Koehn Nancy Fowler Brand New: How Entrepreneurs Earned Consumers' Trust from Wedgwood to Dell https://books.google.co.in/books?id=7j8VefeqUk4C&pg=PA149&redir_esc=y Harvard Business School Press 9 सितम्बर 2026 en 2001
उन्होंने अपने सिक्स-इन-वन कोल्ड क्रीम और डॉ. शॉट्ज की वियनीज क्रीम को सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों,समुद्री तटों,क्लबों और रिसॉर्ट्स में बेचा।
पुरस्कार एवं सम्मान
लॉडर को 16 जनवरी 1978 को फ्रांस के महावाणिज्यदूत जेरार्ड कॉजर द्वारा लीजियन ऑफ ऑनर के शेवेलियर (नाइट) क्लास से सम्मानित किया गया। वह इस तरह का सम्मान प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं।Estee Lauder Honored By French Govt http://www.gettyimages.es/detail/fotograf%C3%ADa-de-noticias/estee-lauder-honored-by-french-govt-estee-fotograf%C3%ADa-de-noticias/531036564 Getty Images 9 सितम्बर 2026 en एस्टी लॉडर को फ़्रांस सरकार ने सम्मानित किया 2 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170202020528/http://www.gettyimages.es/detail/fotograf%C3%ADa-de-noticias/estee-lauder-honored-by-french-govt-estee-fotograf%C3%ADa-de-noticias/531036564 bot: unknown }}
उन्हें 1988 में जूनियर अचीवमेंट U.S. बिजनेस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। उन्हें 2004 में प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम मिला।
इन्हें भी देखें
मैडम सी. जे. वॉकर
अनीता रोडिक
रूथ हैंडलर
हेलेना रुबिनस्टीन
सन्दर्भ
श्रेणी:व्यवसायी महिला
श्रेणी:महिला उद्यमी
श्रेणी:महिलाओं के अधिकार