411 REFERENCE · Wikipedia
जिआंगसू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|चीन में जिआंगसू प्रांत (लाल रंग में)
जिआंगसू (江苏, Jiangsu) जनवादी गणराज्य चीन के पूर्वी तट पर स्थित एक प्रांत है। इसका नाम 'जिआंग' (जो नानजिंग का पुराना नाम था) और 'सू' (जो सूझोऊ शहर के नाम का पहला शब्दांश है) को जोड़कर बनाया गया था।Origin of the Names of China's Provinces https://web.archive.org/web/20160427100058/http://www.people.com.cn/GB/shenghuo/1090/2435218.html 27 अप्रैल 2016 , People's Daily Online चीन के सभी प्रान्तों में से जिआंगसू में सबसे घनी आबादी है। जिआंगसू की राजधानी नानजिंग शहर है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १,०२,६०० वर्ग किमी है, यानि भारत के बिहार राज्य से ज़रा ज़्यादा। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ७,८६,५९,९०३ थी, यानि भारत के आंध्र प्रदेश राज्य से ज़रा कम। जिआंगसू का पीले सागर से १,००० किमी से भी लम्बा किनारा लगता है और प्रान्त के दक्षिणी भाग से यांग्त्से नदी गुज़रती है।
१९७८ में शुरू हुए चीनी आर्थिक सुधारों के बाद जिआंगसू में ज़बरदस्त तरक्क़ी हुई है। यहाँ की औसत प्रति व्यक्ति आय चीन के किसी भी अन्य प्रान्त से ज़्यादा है हालांकि प्रान्त के उत्तरी हिस्से दक्षिण की तुलना में काफ़ी पिछड़ गए हैं। इस प्रान्त से दुनिया भर में ऍलॅक्ट्रॉनिक सामान, रसायन और वस्त्र निर्यात होते हैं और चीन में सबसे ज़्यादा विदेशी पूँजी भी यहीं निवेशित है।http://blogs.ft.com/beyond-brics/2010/12/08/china-regions-to-be-bigger-than-russia/ China provinces ‘to be bigger than Russia’ 13 मार्च 2012 https://web.archive.org/web/20120406140246/http://blogs.ft.com/beyond-brics/2010/12/08/china-regions-to-be-bigger-than-russia/ 6 अप्रैल 2012 live
जिआंगसू के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
नानजिंग
सूझोऊ
पीला सागर
सन्दर्भ
2
श्रेणी:जिआंगसू
श्रेणी:चीन के प्रांत
श्रेणी:चीनी जनवादी गणराज्य के प्रान्त