411 REFERENCE · Wikipedia
जोड़ी नं॰ 1
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जोड़ी नं॰ 1 जोड़ी नं॰ 1.jpg जोड़ी नं॰ 1 का पोस्टर धीरजलाल शाह डेविड धवन आनंद राज आनंद हिमेश रेशमिया रूमी जाफ़री (संवाद) संजय दत्त, गोविन्दा, ट्विंकल खन्ना, मोनिका बेदी 13 अप्रैल, 2001 भारत हिन्दी
जोड़ी नं॰ 1 2001 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह डेविड धवन द्वारा निर्देशित है। 13 अप्रैल 2001 को जारी हुई इस फ़िल्म में संजय दत्त, गोविन्दा, अनुपम खेर, ट्विंकल खन्ना और मोनिका बेदी ने अभिनय किया है। यह फ़िल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही थी।
संक्षेप
जय (संजय दत्त) और वीरू (गोविन्दा) अच्छे दोस्त हैं। वह दोनों अपराध में भागीदार भी रहते हैं। इसलिए, उनकी दोस्ती को जोड़ी नं॰ 1 नाम दिया गया है। वे पहले लोगों का विश्वास जीतते हैं और बाद में उन्हें ठग लेते हैं। लेकिन जल्द ही उन्हें एक स्थानीय भाई से मुठभेड़ के बाद बम्बई से भागना पड़ता है। उनका भाई के छोटे भाई (रजत बेदी) से झगड़ा हो जाता है और वे गलती से उसे एक नाइट क्लब में मार देते हैं। भागते समय, जय और वीरू की मुलाकात विक्रमजीत सिंह (आसिफ़ शेख) से होती है। वह एक एनआरआई है और गोवा में राय बहादुर (अनुपम खेर) के लिए मैनेजर के रूप में काम करने के लिए जा रहा है। राय बहादुर अमीर व्यवसायी है और एक बीयर फैक्ट्री का मालिक है।
जय विक्रमजीत सिंह होने का नाटक करता है। वह और वीरू दोनों राय बहादुर के घर में चले जाते हैं। वह उससे दोस्ती करने और फिर उसे लूटने का इरादा रखते हैं। हालांकि, वे राय बहादुर की बेटियों (मोनिका बेदी और ट्विंकल खन्ना) से प्यार करने लगते हैं। कई मजेदार दृश्यों में, परिवार को सर जॉन (आशीष विद्यार्थी) से बचाते हैं। अंत में, जब जय सर जॉन से वीरू को छुड़ाने के लिए राय बहादुर के घर से से पैसे चुरा रहा होता है। उसे पूरा राय परिवार देख रहा होता है और उन्हें पता चलता है कि जय और वीरू ठग हैं। अंत में, राय फिर जय को वीरू को बचाने के लिए पैसे लेकर जाने देता है। सब ठीक हो जाता है और वे राय बहादुर की बेटियों से शादी कर लेते हैं।
मुख्य कलाकार
संजय दत्त — जय
गोविन्दा — वीरू
ट्विंकल खन्ना — टीना
मोनिका बेदी — रिंकी राय बहादुर
अनुपम खेर — राय बहादुर
आशीष विद्यार्थी — सर जॉन
मुकेश ऋषि — बाबूराव
सयाजी शिंदे — ठकराल
शक्ति कपूर — इंस्पेक्टर
सुप्रिया कार्निक — शन्नो बुआ
अनिल धवन — कमल राय
अशोक सराफ — अशोक राय
टीकू तलसानिया — रणजीत सिंह
मुशताक ख़ान — डी' कोस्टा
रजत बेदी — टाइगर
आसिफ़ शेख — विक्रमजीत सिंह
अजीत वाच्छानी — रमन राय
पूजा बत्रा — "मस्त मस्त" गीत में
संगीत
जोड़ी नं॰ 1 फ़िल्म एल्बम आनंद राज आनंद तथा हिमेश रेशमिया 26 फ़रवरी, 2001 बॉलीवुड संगीत 42:41 टी-सीरीज़ आनंद राज आनंद चैम्पियन 2000 क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता 2001 हिमेश रेशमिया एल्बमें कहीं प्यार ना हो जाये 2000 आमदनी अठन्नी खर्चा रुपइया 2001
फ़िल्म में संगीत आनंद राज आनंद तथा हिमेश रेशमिया ने दिया है। जबकि गीत सुधाकर शर्मा तथा देव कोहली ने लिखे हैं। फिल्म की संगीत एल्बम को टी-सीरीज़ द्वारा 26 फरवरी 2001 को जारी किया गया था।Jodi No.1 (Original Motion Picture Soundtrack) by Himesh Reshammiya & Anand Raj Anand https://itunes.apple.com/ca/album/jodi-no-1-original-motion-picture-soundtrack/1138955123 7 जून 2018 en-CA 26 फरवरी 2001 https://web.archive.org/web/20180612140610/https://itunes.apple.com/ca/album/jodi-no-1-original-motion-picture-soundtrack/1138955123 12 जून 2018 live
गीत सूची गायक no लाल चुनरिया हिमेश रेशमिया सुधाकर शर्मा सोनू निगम, अलका याज्ञनिक 5:33 तेरी बिंदिया आनंद राज आनंद देव कोहली अभिजीत, सुनिधि चौहान 4:42 अंख लड़ गयी आनंद राज आनंद देव कोहली हंसराज हंस 5:26 मेरी मेहबूबा आनंद राज आनंद देव कोहली सोनू निगम 4:20 जोड़ी नं॰ 1 हिमेश रेशमिया सुधाकर शर्मा सोनू निगम, कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 5:23 अण्डे का फण्डा हिमेश रेशमिया प्रतीक जोसेफ़ प्रतीक जोसेफ़ 5:57 तेरा मेरा दोस्ताना हिमेश रेशमिया सुधाकर शर्मा कुमार सानु, सोनू निगम 7:10 मस्त मस्त आनंद राज आनंद देव कोहली सुनिधि चौहान, सोनू निगम 4:12
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="1"|2002
| गोविन्दा
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0278522 जोड़ी नं॰ 1
श्रेणी:2001 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:आनन्द राज आनन्द द्वारा संगीतबद्ध फिल्में