411 REFERENCE · Wikipedia
अनुरूप संकेत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अनुरूप संकेत या एनालॉग सिग्नल (अंग्रेजी:Analog signal), एक सतत संकेत है जिसका समय परिवर्ती गुण (चर) किसी अन्य समय परिवर्ती राशि को निरूपित करता है, यानि यह उस दूसरे समय परिवर्ती संकेत के अनुरूप होता है। उदाहरण के लिए, एक अनुरूप श्रव्य संकेत (एनालॉग ऑडियो सिग्नल) में, संकेत की तात्कालिक वोल्टता (वोल्टेज) ध्वनि तरंगों के दाब के साथ लगातार बदलती रहती है। यह एक अंकीय संकेत (डिजिटल सिग्नल) से भिन्न होता है, जिसमें एक सतत राशि का निरूपण एक असतत फलन द्वारा किया जाता है जो परिमित संख्या के मूल्यों में से सिर्फ एक को ही ले सकता है। आमतौर पर अनुरूप संकेत, विद्युत संकेतों को संदर्भित करता है, तथापि, यांत्रिक, वायवीय, हाइड्रोलिक और अन्य प्रणालियां भी अनुरूप संकेतों की वाहक हो सकती हैं।
१
सन्दर्भ
श्रेणी:विद्युत परिपथ