Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

डारविन पर्वत (ऐन्डीज़)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डारविन पर्वतMount DarwinMonte Darwin Alpineglow in Bahia Pia.jpg बाईआ पीआ 240 2438 Tierra del Fuego 220 bottom तिएर्रा देल फ़ुएगो, चिली कोरदियेरा डारविन (ऐन्डीज़) 54 45 S 69 29 W type:mountain_region:CL_scale:100000 dms inline,title CL 1970 में ऍम॰ ऐन्ड्रूज़, ऍन॰ बैंक्स, ऍम॰ टेलर, पी॰ रैडक्लिफ़, पी॰ जेम्ज़, ऍन॰ बेनेट और आर॰ हेफ़ेर्नन द्वाराCordillera Darwin, Tierra del Fuego, 1970-1, Michael Andrews, American Alpine Journal, page 202, 1974, American Alpine Club, accessdate: March 28, 2012 डारविन पर्वत (अंग्रेज़ी: Mount Darwin, स्पेनी: Monte Darwin) तिएर्रा देल फ़ुएगो पर बीगल जलसंधि से उत्तर में स्थित एक पर्वत है। यह ऐन्डीज़ पर्वतमाला की कोरदियेरा डारविन उपशाखा का सदस्य है। शिस्ट पत्थरों के बने इस पहाड़ की ऊँची दक्षिणी ढलानों पर भीमकाय हिमानियाँ (ग्लेशियर) चलती हैं। किसी ज़माने में यह तिएर्रा देल फ़ुएगो का सबसे बुलन्द पर्वत समझा जाता था लेकिन अब यह ख़िताब 'शिप्टन पर्वत' (Monte Shipton) के अनौपचारिक नाम से बुलाए जाने वाले एक २,५८० मीटर (८,४६० फ़ुट) ऊँचा पहाड़ को जाता है।John Shipton (2004). "Monte Shipton or Monte Darwin?" https://web.archive.org/web/20140419221728/http://www.alpinejournal.org.uk/Contents/Contents_2004_files/AJ%202004%20132-142%20Shipton%20Cord%20Darwin.pdf 19 अप्रैल 2014 . Alpine Journal (London: Alpine Club): 132–142. Retrieved March 28, 2012. नामकरण डारविन पर्वत का नाम ब्रिटिश नौसैनिक जहाज़ ऍचऍमऍस बीगल के कप्तान रॉबर्ट फ़िट्ज़रॉय ने १२ फ़रवरी १८३४ में चार्लस डारविन के २५वें जन्मदिन पर उस विख्यात वैज्ञानिक के सम्मान में रखा। डारविन इसी जलयान पर सफ़र करके दक्षिणी अमेरिका में अपने क्रमविकास (ऍवोल्यूशन) के सिद्धांतों के लिये अध्ययन करने आये थे। इस पर्वतीय नामकरण से एक वर्ष पहले यहीं पर एक हिमानी से टूटकर एक विशाल बर्फ़ की सिल्ली समुद्र में गिरी जिस से उनकी नावों को ख़तरा पड़ गया था। डारविन ने अपनी सूझबूझ से नावों को बचवाया था और इसलिए इसी पर्वत से दक्षिण में स्थित एक जलसंधि का नाम भी डारविन जलसंधि रखा गया था। इन्हें भी देखें ऐन्डीज़ पर्वत तिएर्रा देल फ़ुएगो सन्दर्भ श्रेणी:चिली के पर्वत श्रेणी:तिएर्रा देल फ़ुएगो श्रेणी:ऐन्डीज़