411 REFERENCE · Wikipedia
लॅट मी इन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लॅट मी इन Let Me In Poster.jpg मैट रीव्स कोडी स्मिथ-मॅकफ़ी क्लो ग्रेस मोरेट्स माइकल जकीनो अमेरिकायूनाइटेड किंगडम अंग्रेज़ी $20 मिलियन $24,145,613
लॅट मी इन 2010 की अंग्रेज़ी भाषा की अमेरिकी हॉरर फ़िल्म है। फ़िल्म में कोडी स्मिथ-मॅकफ़ी और क्लो ग्रेस मोरेट्स मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म को निर्देशित मैट रीव्स ने किया है। मार्च 9, 2010 Olsen, Mark http://articles.latimes.com/2010/may/09/entertainment/la-ca-letmein-20100509 Los Angeles Times Matt Reeves to genre fans: 'Let Me In' जुलाई 26, 2012 https://web.archive.org/web/20110223071950/http://articles.latimes.com/2010/may/09/entertainment/la-ca-letmein-20100509 23 फ़रवरी 2011 live
कथानक
फ़िल्म की कहानी एक 12 वर्ष के लड़के ओवन के चारों ओर घूमती है जो अपनी माँ के साथ अपार्टमेंट में रहता है। उसका कोई मित्र नहीं है व उसकी उम्र के बच्चे उसके साथ गलत व्यवहार करते हैं। उसके पड़ोस में एक लड़की एबी अपने पिता के साथ रहने आती है और दोनों धीरे-धीरे दोस्त बन जाते हैं। परन्तु ओवन को बाद में पता चलता है कि एबी एक वैम्पायर है और उसकी उम्र रुकी हुई है, मतलब वह कई वर्षों से 12 वर्ष की ही है। एबी किसी दूसरे के घर में केवल निमंत्रण देने पर ही प्रवेश कर सकती है और अगर वह बिना निमंत्रण के किसी के घर में आती है तो उसके शरीर में जगह-जगह से रक्त का रिसाव होने लगता है। एबी जिन्दा रहने के लिए इंसानों का खून पीती है और जो आदमी उसके साथ रहता है वह उसका पिता नहीं अपितु ओवन की तरह ही कई वर्ष पहले उसका बना एक मित्र है। वह आदमी ही एबी के लिए इंसानों को मारता है। जब ऐसे ही एक प्रकरण में पुलिस उसे पकड़ लेती है तो वह एबी को बचाने के लिए अपने चहरे पर तेज़ाब फ़ेक लेता है जिससे उसकी वास्तविकता किसी को पता न चल सके और बाद में अस्पताल के अंदर एबी से अन्तिम विदा लेने के बाद कमरे की खिड़की से कूद के आत्महत्या कर लेता है। ओवन एबी से डर ने लगता है और उससे दूर रहने के लिए कहता है। स्कूल में स्विमिंग पूल के पास कुछ बच्चे उसे बहुत परेशान कर रहें होते हैं तभी अचानक से एबी वहाँ आ जाती है और सभी बच्चों को निर्ममता से मार देती है। इसके बाद ओवन अपने घर से एबी के साथ भाग जाता। फ़िल्म से अंत में उसे ट्रेन के अंदर एक बड़े बक्से के साथ सफ़र करते हुए दिखाया जाता है। जब कन्डक्टर ओवन का टिकट चॅक करने के पश्चात चला जाता है तो बक्से में से मोर्स कोड के रूप में दस्तक की आवाज आती है और ओवन जवाब में दस्तक देता है।
पात्र
कोडी स्मिथ-मॅकफ़ी — ओवन
क्लो ग्रेस मोरेट्स — एबी
रिचर्ड जेन्किन्स — एबी का पिता
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://www.letmein-movie.com
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में