411 REFERENCE · Wikipedia
रुद्रमहालय का मंदिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्थानीय महावीर चौराहा स्थित जुजार मालदेव सोलंकी एवं सतीमाता मंदिर में मठाधीश मगंलगिरी महाराज पादरा, प्रेमभारती महाराज गजीपुरा, कुलदीप भारती महाराज एवं सकताईनाथ महाराज के पावन सानिध्य मे गाजे बाजे के साथ ध्वजारोहण कर द्वितीय वार्षिकोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सवेरे से मंदिर में ही भक्तो का तांता लगा रहा।
ध्वजारोहण से पूर्व शनिवार की रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें कलाकारों ने एक से बढकर एक भजनों प्रस्तुती देकर पांडाल मे देर रात्रि तक भक्ती का समा बांधा।
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुए ध्वजारोहण वार्षिकोत्सव के बाद भोजन प्रसादी का भी आयोजन किया गया। इस मौके हरीसिंह सोलंकी, जबरसिंह सोलंकी, बलवंत सिंह सोलंकी, कालूसिंह, अमृतलाल प्रजापत, माणकमल भण्डारी, भंवरलाल सोनी, जीवसिह, अमरसिंह, नारायण सिंह, मगंलसिह, मलसिंह, धेवरसिह, पेपसिह, डूगंरसिह, सुरमसिंह, छैलसिंह, दिनेश सिंह, ऊतमसिह, भंवरसिंह देवडा, भवानी सिंह देवडा सहित कई लोग मौजूद रहे।
भीनमाल. कार्यक्रम में ध्वजारोहण के पश्चात आरती करते हुए श्रद्धालु।