411 REFERENCE · Wikipedia
पापारात्सी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2014
right|thumb|350px|पापारात्सी शैली की फोटोकारी
पापारात्सी (Paparazzi) उन स्वतन्त्र फोटोग्राफरों को कहते हैं जो खिलाड़ियों, अभिनेताओं, राजनेताओं, तथा अन्य प्रशिद्ध व्यक्तियों के फोटो लेते हैं। ये प्रायः उनके दैनिक जीवन के विभिन्न क्रियाकलापों के फोटो लेते हैं।
बीसवीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में अख़बारी फ़ोटोग्राफ़रों का यह बिल्कुल नया पेशा सामने आया। पापारात्सी राजनीति, खेल, फ़िल्म या किसी भी विभाग के प्रसिद्ध व्यक्ति का पीछा करते हैं और उनके दैनिक जीवन के ऐसे तथ्यों को अपने कैमरे में सुरक्षित कर लेते हैं जो देखने वालों के लिए अत्यधिक रोचक और सनसनी से भरी हो।
पापारात्सी फ़ोटोग्राफ़र शो बिज़नेस की दुनिया में विशेष रूप से बदनाम हैं क्योंकि उन के जासूस कैमरों की आंखें कला जगत के विख्यात सितारों का पीछा करती रहती हैं और उन प्रसिद्ध कलाकारों के लिए तनहाई में एक छण भी बिताना मुशकिल हो जाता है।
पापारात्सी (Paparazzi) इतालवी भाषा का शब्द है और इसका उच्चारण पापारात्सी है।
पहली बार 50 के दशक में सुना गया था जब रोम के कुछ युवा फ़ोटोग्राफ़रों ने मिस्र के शाह फ़ारूक़ के कुछ निजी चित्र प्रकाशित करा दिए।
लेकिन उस समय तक पापारात्सी शब्द चर्चित नहीं हुआ था बल्कि ऐसे लोगों की चर्चा स्ट्रीट फ़ोटोग्राफ़र (Street Photographer) जैसे अपमानजनक नाम से की जाती थी।
इन लोगों के पेशे को लेकर उस समय काफ़ी आलोचना शुरू हो गई जब राजकुमारी डायना की एक दुर्घटना में मौत हुई। इस कार दुर्घटना के बारे में एक विचार यह था कि सब पापारात्सी फ़ोटोग्राफ़रों का किया धरा है जो कि राजकुमारी डायना और उनके प्रेमी की फ़ोटो लेने के लिए शिकारी कुत्तों की तरह उन का पीछा किया करते थे।
इतालवी शब्द
मूलरूप से यह एक इतालवी नाम है और सिर्फ एक फ़िल्म के कारण यह प्रसिद्ध हो गया। 1960 में प्रसिद्ध इतालवी निर्देशक कार फ़ेडरिको फ़्लेनी ने उस नौजवान फ़ोटोग्राफ़र के जीवन पर फ़िल्म बनाने का इरादा किया जिसने सब से पहले एक रेस्त्रां में शाह फ़ारूक़ की एक ऐसी फ़ोटो ली थी जिस में वह ग़ुस्से में आपे से बाहर दिखाई दे रहे थे और क्रोध की अवस्था में एक मेज़ उलटा रहे थे। फिल्म में इस पात्र का नाम कोरिओलानो पापारात्सो (Coriolano Paparazzo) है। निर्देशक फ़ेडरिको फ़्लेनी से एक बार पूछा गया कि उन्हें अपने पात्र के लिए यह नाम सूझा कैसे तो उन्होंने बताया कि एक अंग्रेज़ पर्यटक के पुराने सफ़रनामे में एक सराय की चर्चा है जिस के मालिक का नाम पापारात्सो (Paparazzo) था बस वही नाम मेरे दिमाग़ से चिपका हुआ था और फ़िल्म में फ़ोटोग्राफ़र के पात्र के लिए अभिनेता मारसीलो मास्त्रियानी का चयन किया गया तो उन्हें भी यह नाम बहुत पसंद आया।
लेकिन उस समय दोनों को इस बात का ज्ञान नहीं था कि उन्होंने अंग्रेज़ी भाषा (और अन्य भाषाओं) को एकदम नया शब्द दिया है।
श्रेणी:समाज
श्रेणी:जन संचार माध्यम