411 REFERENCE · Wikipedia
मौसम (2011 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मौसम Mausam 2011 film.jpg फ़िल्म का पोस्टर पंकज कपूर मधु मंतानाशीतल विनोद तलवार पंकज कपूर शाहिद कपूरसोनम कपूरशायन मुंशी प्रीतम बिनोद प्रधान ए. श्रीकर प्रसाद एरोस इंटरनेशनल yes 2011 09 16 168 मिनट भारत हिन्दी
मौसम 2011 की एक हिन्दी प्रेम-नाटक फ़िल्म है। इस फ़िल्म का लेखन और निर्देशन पंकज कपूर ने किया है। शाहिद कपूर और सोनम कपूर ने इस फिल्म के मुख्य पात्रों का अभिनय किया है। पहले फ़िल्म का प्रदर्शन १६ सितम्बर २०११ को किया जाना था, लेकिन भारतीय वायु सेना से एनओसी मिलने में हुई देरी के कारण इसे २३ सितम्बर २०११ को प्रदर्शित किया गया।http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-02-08/news-interviews/28114139_1_mausam-shahid-kapoor-kaminey Shahid to act with dad Pankaj Kapoor द टाइम्स ऑफ इंडिया 8 फरवरी 2010 13 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20121106145417/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-02-08/news-interviews/28114139_1_mausam-shahid-kapoor-kaminey 6 नवंबर 2012 livehttp://www.moneycontrol.com/news/business/eros-international-eyes-30-growth-this-yearnew-films_590613.html Eros International eyes 30% growth this year on new films कमल जैन 26 सितम्बर 2011 13 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20160303231649/http://www.moneycontrol.com/news/business/eros-international-eyes-30-growth-this-yearnew-films_590613.html 3 मार्च 2016 livehttp://news.worldsnap.com/entertainment/bollywood/mausam-box-office-collectionearning-it-crossed-100-crores-110931.html ‘Mausam’ Box office Collection/Earning : It crossed 69 Crores IANSजून 2020 InternetArchiveBot
सारांश
फ़िल्म की कहानी को 1992 से 2002 के 10 साल की अवधि में दिखाई गई है, जिसमें बाबरी मस्जिद विध्वंस, बंबई के दंगे, १९९३ मुंबई बम विस्फोट, कारगिल युद्ध, 9/11 हमला और गोधरा काण्ड के बाद के दंगों के विध्वंस के संदर्भ शामिल हैं।
फ़िल्म में दो प्रेमियों, पंजाब के छोटे से गांव का हैरी (शाहिद कपूर) और एक कश्मीरी लड़की आयत (सोनम कपूर) की कहानी दिखाई गई है। १९९२ में आयत के माता-पिता की कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा हत्या हो जाने पर उसकी बुआ उसे पंजाब के मल्लुकोट गांव में ले आती है। जहाँ उसकी मुलाकात गांव के हैरी (शाहिद कपूर) से होती है, और उनके बीच प्यार हो जाता है। हालांकि कुछ समय बाद बाबरी मस्जिद के विध्वंस की खबर सुनने के बाद, दंगे के डर से आयत अपने परिवार के साथ हैरी को सूचित किए बिना ही मुंबई चले जाते हैं। इस बीच, हैरी को भारतीय वायु सेना में पायलट के रूप में चुना जाता है, और इस प्रकार वह भी मल्लूकोट छोड़कर चला जाता है।
1999 में, हैरी और आयत फिर से लंदन में मिलते हैं। जहाँ आयत 1993 में मुंबई बम विस्फोटों में अपने रिश्तेदार को खोने के बाद, पिछले सात सालों से लंदन में रह रही थी। हैरी भारतीय वायु सेना द्वारा एक विशेष कार्य के लिये लंदन आता है। लंदन में वे फिर से एक-दुसरे के नज़दीक आते है। आयत के परिवार वाले उसकी शादी हैरी के साथ करने के लिए मान जाते है। आयत ने इस समाचार को हैरी को बताने के लिये उसे अपने घर पर आमंत्रित करती है, लेकिन उसी रात भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध शुरू हो जाता है, और हैरी को तत्काल भारत जाना पडता है। इस बीच, आयत के चाचा का निधन हो जाता है और वह अपने पूरे परिवार के साथ पुनः लंदन से मल्लूकोट आ जाते है। आयत और हैरी दोनों एक-दूसरे से संपर्क करने की कोशिश करते हैं लेकिन विफल होते हैं। इस बीच आयत मल्लुकोट से अहमदाबाद और वहाँ से पुनः लंदन चली जाती है।
इसी बीच एक मिशन के दौरान हैरी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जमीन पर गिर जाता है, इस दुर्घटना में हैरी के बाएं हाथ में अर्ध-लकवा हो जाता है। और खुद को दो महीने तक ठीक होने की आवश्यकता होती है। ठीक होने के बाद वह अपने भांजे के सालगृह मनाने स्विट्ज़रलैण्ड में अपनी बहन के पास आ जाता है। जहाँ उसकी बहन उसे आयत को पुनः खोजने के लिये कहती है। उस दौरान आयत अपने चचेरे भाई अकरम के साथ न्यूयॉर्क मे रहने लगी थी। इस दौरान स्विट्ज़रलैण्ड में एक ट्रेन में यात्रा करते समय हैरी, आयत को अकरम और उसके बेटे के साथ देख सोचता है कि शायद आयत अब विवाहित है, और वह सभी उम्मीदें खो कर, उसे पूरी तरह से भूलने का फैसला करता है।
११ सितंबर २०११ को न्यूयॉर्क में ट्विन टॉवर में हुए आतंकवादी हमलें के कारण अमेरिका और यूरोप में मुस्लिमों के विरुद्ध घृणा अपराध होने लगते है। और आयत, अकरम के साथ अहमदाबाद आ जाती है। संयोग से उसी दौरान हैरी भी अपने एक मित्र के शादी में शामिल होने अहमदाबाद आता है। इस बीच, आयत भी हैरी को भूला कर अकरम से शादी करने का फैसला करती हैं। हालांकि 2002 में जब शादी शुरू होती है, अहमदाबाद में दंगे शुरू हो जाते है। आयत दंगो से अपनी जान बचा कर भागती है, जहाँ उसे हैरी मिलता है और उसे बचा लेता है। हैरी और आयत छुप जाते है और दंगों के खत्म होने का इंतजार करते हैं, लेकिन वे दंगाईयों की नजर में आ जाते है और वे उन पर हमला कर देते है। उनसे बच कर वे एक मेले में छिप जाते है जहां वे एक घोड़े और एक बच्चे की जान बचाते है।
आयत अपने भाग्य को कोसती हैं, लेकिन हैरी उसे समझाता है और उज्ज्वल भविष्य को देखने के लिए आश्वस्त करता है।
फ़िल्म के उपसंहार में यह पता चला है कि, हैरी और आयत शादी कर लेते हैं, और उनके द्वार बचाये बच्चे को गोद ले लेते है।
पात्र
शाहिद कपूर - हरिंदर सिंह (हैरी) के रूप में
सोनम कपूर - आयत रसूल के रूप में
अनुपम खेर - महाराज किशन के रूप में
सुप्रिया पाठक - फातिमा के रूप में
शायन मुंशी - यासीन के रूप में
कमल चोपड़ा - गुलाम रसूल, अयात के पिता के रूप में
माया मनकोटिया - पामेला सिंह (पम्मो), हैरी की बहन के रूप में
कमल तिवारी - प्रो. सदप्रकाश सिंह (बाजी), हैरी के पिता के रूप में
हैरी तांगरी - कटार महेंद्रपाल सिंह (एमपी) के रूप में, पम्मो के मंगेतर/पति
अदिती शर्मा - रज्जो के रूप में
सुरजीत सिंह धाखी - दर्जी के रूप में
अरविंदर सिंह भट्टी - डॉ. बलविंदर सिंह के रूप में
मनोज पहवा - गुलज़ारी के रूप में
जस भाटिया - करतार के रूप में
मनिंदर वेली - दीपा के रूप में
अमनदीप सिंह - जीता के रूप में
वैभव तलवार - अकरम के रूप में
लोर्न एंडरसन - मारिया के रूप में
अंकित मोहन - लेफ्टिनेंट अशफाक हुसैन के रूप में
रहिल वोरा - लेफ्टिनेंट टीएन अय्यर के रूप में
संगीत
मौसम साउंडट्रैक प्रीतम ११ अगस्त २०११ २०११ फिल्म संगीत ६२ मिनट, ३८ सेकंड टी-सीरीज़ हितेश सोनिक, सिमाब सेन, गौरव वासवानी, अभिजीत वाघणी, अग्गी फर्नांडेस, तनुज टीकू, समीर निचानी बॉडीगार्ड(२०११) मौसम(२०११) टेल मी ओ खुदा(२०११)
फिल्म के लिए संगीत रचना प्रीतम ने की है, तथा गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। १३ गीतों वाली फिल्म की संगीत एल्बम को टी-सीरीज़ ने ११ अगस्त २०११ को रिलीज़ किया था।Mausam (Original Motion Picture Soundtrack) by Pritam - iTunes - Apple https://itunes.apple.com/us/album/mausam-original-motion-picture-soundtrack/1122253585 13 मार्च 2018 en https://web.archive.org/web/20180313155206/https://itunes.apple.com/us/album/mausam-original-motion-picture-soundtrack/1122253585 13 मार्च 2018 live
गीत सूची
गीत सूची no १:०२:३८ Singer(s) आग लगे उस आग को करसन सागाथिया ३:१३ इक तू ही तू ही हंस राज हंस ७:१३ मल्लो मल्ली तोची रैना ३:४२ मल्लो मल्ली रिप्राइज लैहंबर हुसैनपुरी, हार्ड कौर ३:४३ पूरे से ज़रा सा कम है राशिद खान ३:४८ रब्बा मैं तो मर गया ओए शाहिद माल्या ४:१३ रब्बा मैं तो मर गया ओए रिप्राइज राहत फ़तेह अली खान ४:४३ सज धज के मीका सिंह, पंकज कपूर ४:५४ इक तू ही तू ही महफ़िल मिक्स वडाली बंधु ५:५३ इक तू ही तू ही रिप्राइज शाहिद माल्या ६:२१ मल्लो मल्ली रीमिक्स तोची रैना 4:49 सज धज के क्लब मिक्स टाइगर स्टाइल मीका सिंह, पंकज कपूर ४:५६ सज धज के देसी मिक्स टाइगर स्टाइल मीका सिंह, पंकज कपूर ४:५५
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
http://mausam-thefilm.com
1627924 मौसम
मौसम ट्रेलर एचडी: 'मौसम मूवी ट्रेलर और समीक्षा'
मौसम फिल्म पृष्ठ और टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से समीक्षा (TIFF)
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में
श्रेणी:प्रोजेक्ट टाइगर लेख प्रतियोगिता के अंतर्गत बनाए गए लेख
श्रेणी:2011 में बनी हिन्दी फ़िल्म