Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जम्हूरियत् अनिती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गणतंत्रता स्मारक Cumhuriyet Anıtıजुम्हूरियेत आनिती Istanbul asv2021-10 img07 Taksim Monument.jpg तुर्की का गणतंत्रता स्मारक इस्तानबुल, तुर्की का तकसीम चौक पीट्रो कैनोनिका कांस्य मूर्तियाँ एवं संगमरमर ढाँचा 11 m ft on ८ अगस्त १९२८ तुर्की गणराज्य के निर्माता कमाल अतातुर्क 41 02 13 N 28 59 06 E region:TR-34_type:landmark_source:dewiki inline, title जुम्हूरियत् अनिती या गणतंत्रता स्मारक, (Cumhuriyet Anıtı; उच्चारण:जुम्हूरियेत् अनिती या जुम्हूरियत आनिती) तुर्की गणराज्य के निर्माता कमाल पाशा के द्वारा बनबाया गया एक स्मारक है। यह स्मारक इस्ताम्बुल के तकसीम स्क्वायर पर स्थित है। यह ऐतिहासिक स्मारक उन बहादुर सेनानियों की जीवन्त स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिये बनबाया गया था जिन्होंने तुर्की में जनतान्त्रिक गणराज्य स्थापित करने में योगदान दिया था। इस खूबसूरत स्मारक में रंगीन संगमरमर के ढाँचे पर कांस्य की मूर्तियाँ स्थापित की गयी हैं। इतिहासकारों के अनुसार कमाल पाशा के नेतृत्व में तुर्की गणराज्य सन् १९२३ में स्थापित हुआ था। आम जनता से आर्थिक सहयोग लेकर लगभग ढाई साल में बनकर तैयार हुए इस स्मारक को आम जनता के दर्शनार्थ ९ अगस्त १९२८ को सार्वजनिक रूप से खोल दिया गया। नामकरण एवं उच्चारण तुर्कीयाई गणराज्य की गणतंत्रता की शान में बने इस स्मारक को तुर्कीयाई भाषा में जुम्हूरियेत अनिती(Cumhuriyet Anıtı) कहा जाता है। तुर्कियाई में जुम्हूरियेत(Cumhuriyet) का अर्थ होता है गणतंत्रता या गणयाज्य, यह अरबी भाषा से निर्यित शब्द है,(बेहतर जानकारी के लिये, यह भी जाना जा सकता है की उर्दू शब्द व हिन्दी विदेशज शब्द "जम्हूरियत" का मतलब भी यही होता है, ये सारे समस्त्त्रोतीय शब्द हैं) एवं अनिती(Anıtı) का मतलब होता है स्मृती या स्मारक। यहां यह जानना ज़रूरी है की तुर्कीयाई शब्द "Cumhuriyet", जिसे आम तौर पर अंग्रेज़ी] में "क़ुम्हूरियेट" कह कर उच्चारित किया जाएगा, का तुर्कीयाई उच्चारण "जुम्हूरियेत" या "जुम्हूरियत" होता है। हालांकी तुर्कीयाई को अंग्रेज़ी एवं आन्य पश्चिमी युरोपीय भाषाओं की तरह ही रोमन लिपि में ही लिखी जाती है, परंतू अक्षरों का उच्चारण यहां कई जगहों पर अंग्रेज़ी से अलग होती है। अतः इसे जम्हूरियत अनिती कहा जाता है, अर्थात:"गणतंत्रता स्मारक" इतिहास thumb|200px|स्मारक का पिछला भाग (रात्रि के समय) कमाल अतातुर्क, जिसे इतिहास में मुस्तफा कमाल पाशा के नाम से भी जाना जाता है, के आदेश से तुर्की के इस्ताम्बुल शहर में तकसीम स्क्वायर नामक स्थान पर इसका निर्माण शुरू किया गया था। आम जनता के सामूहिक आर्थिक सहयोग से लगभग ढाई साल में बनकर तैयार हुए इस स्मारक का उद्घाटन ८ अगस्त १९२८ को डॉ॰ हक्की सिनासी पाशा ने किया था। इसका डिजाइन इटली के विख्यात मूर्तिकार पीट्रो कैनोनिका ने तैयार किया था।http://www.kimkimdir.gen.tr/kimkimdir.php?id=553 Kim Kimdir? Prof. Dr. Pietro Canonica (1869 - 1962) tr 30 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20160311051134/http://www.kimkimdir.gen.tr/kimkimdir.php?id=553 11 मार्च 2016 live ११ मीटर (३६ फुट) ऊँचे इस राष्ट्रीय स्मारक में तुर्की गणराज्य के संस्थापक कमाल पाशा सहित उन सभी सेनानायकों की आदमकद कांस्य मूर्तियाँ लगायी गयी हैं जिन्होंने तुर्की को एक वास्तविक लोकतन्त्र प्रदान किया। तुर्की के राष्ट्रपिता मुस्तफा कमाल पाशा सहित उनके सहायक इस्मत इनोनू एवं फेव्ज़ी कैकमाक की कांस्य मूर्तियाँ भी इस स्मारक में स्थापित हैं। उनके सभी सहयोगियों को उसी वेशभूषा में दर्शाया गया है जिस वेश में वे लोग अपने निजी जीवन में रहा करते थे। ऐसा इसलिये किया गया जिससे स्मारक को देखकर तुर्की के निवासी उनसे प्रेरणा ले सकें। स्मारक में उन सभी राजनेताओं व सेनानायकों की मूर्तियों को देखकर किसी भी पर्यटक के मन में तुर्की का इतिहास जानने की इच्छा स्वाभाविक रूप से जागृत हो उठती है। रात्रि के समय भारी संख्या में लोग इसे देखने जाते हैं। स्मारक चारो ओर से दर्शनीय है। तुर्की का यह राष्ट्रीय स्मारक ही वह जगह है जहाँ राष्ट्रीय अवकाश के दिन सभी सरकारी आयोजन सम्पन्न होते हैं।Muhsin Öztürk, "Anıttaki “gizli” Rus" https://web.archive.org/web/20180713134916/http://www.aksiyon.biz/detay.php?id=14781 13 जुलाई 2018 , Aksiyon, Sayı: 270, February 5, 2000 सन्दर्भ सन्दर्भ ग्रन्थ Mevlüt Çelebi, Taksim Cumhuriyet Anıtı, Atatürk Araştırma Merkezi, 2006 Ankara, 1. Edition, ISBN 975-16-1910-6 Kenthaber.com - Taksim Cumhuriyet Anıtı. 2009. इन्हें भी देखें इण्डिया गेट अनित्'कबिर राष्ट्रीय स्मारक तक्सीम चौक, इस्तानबुल बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:तुर्की श्रेणी:स्मारक श्रेणी:तुर्की के ऐतिहासिक स्थल श्रेणी:तुर्की का इतिहास श्रेणी:राष्ट्रीय स्मारक