411 REFERENCE · Wikipedia
अन्दीझ़ान प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|उज़बेकिस्तान के नक़्शे में अन्दीझ़ोन प्रान्त (लाल रंग में)
अन्दीझ़ान प्रान्त (उज़बेक: Андижон вилояти, अन्दीझ़ोन विलोयती; अंग्रेज़ी: Andijan Province) मध्य एशिया में स्थित उज़बेकिस्तान देश का एक विलायात (प्रान्त) है जो उस देश के सुदूर पूर्वी भाग की फ़रग़ना घाटी में स्थित है। प्रान्त का कुल क्षेत्रफल ४,२०० वर्ग किमी है और २००५ में इसकी अनुमानित आबादी १८,९९,००० थी। यह उज़बेकिस्तान का सबसे घनी आबादी वाला राज्य है। इसकी राजधानी अन्दीझ़ान शहर है।The Republic of Uzbekistan: encyclopedic reference, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007
नाम का उच्चारण
'अन्दीझ़ान' में 'झ़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'झ' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण अंग्रेज़ी के 'टेलिविझ़न' शब्द के 'झ़' से मिलता है।
इन्हें भी देखें
अन्दीझ़ान
फ़रग़ना वादी
उज़बेकिस्तान
उज़बेक लोग
उज़बेक भाषा
सन्दर्भ
2
श्रेणी:अन्दीझ़ान प्रान्त
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के प्रान्त
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान
श्रेणी:फ़रग़ना वादी