411 REFERENCE · Wikipedia
नॉयश्वानश्टाइन क़िला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नॉयश्वानश्टाइन क़िला Schloss Neuschwanstein de Schloss Neuschwanstein 2013.jpg नॉयश्वानश्टाइन गढ़, 2013 होहनश्वानगाउ, बवेरिया, जर्मनी 47 33 27 N 10 44 58 E type:landmark_region:DE-BY title,inline Bavaria#Germany yes नॉयश्वानश्टाइन गढ़ बवेरिया में अवस्थिति##जर्मनी में अवस्थिति बवेरियाई महल विभाग 5 सितंबर 1869 1886 नव-रोमनेस्क वास्तुकला एडवर्ड रीडल लुडविग द्वितीय, क्रिस्टियान यांक एडवर्ड रीडल, गेओर्ग फ़ॉन डॉलमान, यूलियुस हॉफ़मान बवेरिया के राजा लुडविग द्वितीय के महल: नॉयश्वानश्टाइन, लिंडरहॉफ़, शाख़नडॉर्फ़ और हेरनख़ीमज़े
yes
1726-001
2025
सांस्कृतिक: iv
0.85 ha acre on
2,114 ha acre on
नॉयश्वानश्टाइन क़िला (de Schloss Neuschwanstein no) जर्मनी के दक्षिण ऑस्ट्रिया की सीमा के पास ऐल्प्स की तलहटी की ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी पर स्थित 19वीं शताब्दी का एक महल है। यह बवेरिया के स्वाबिया क्षेत्र में, श्वानगाउ नगरपालिका में, होहनश्वानगाउ गाँव के ऊपर स्थित है, जहाँ होहनश्वानगाउ क़िला भी है। इसके निकट सबसे बड़ा नगर फ़ुसन है। क़िला अल्पज़े और श्वानज़े झीलों के पूर्व में, फ़ॉर्गनज़े झील में लेख़ के मुख के निकट, पोलाट नदी की तंग घाटी के ऊपर स्थित है। 2025 से, यह क़िला UNESCO विश्व धरोहर स्थल "बवेरिया के राजा लुडविग द्वितीय के महलः नॉयश्वानश्टाइन, लिंडरहॉफ़, शाख़न और हेरनख़ीमज़े" का भाग है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, 65 m होने के नाते यह दुनिया का सबसे ऊँचा क़िला है।
उस समय बवेरियाई राजाओं का मुख्य निवास—म्यूनिख़ रेज़िडेंत्स—दुनिया के सबसे व्यापक महल परिसरों में से एक होने के बावजूद, बवेरिया के राजा लुडविग द्वितीय म्यूनिख़ की बाधाओं से बचना चाहते थे, जिस कारण उन्होंने ऐल्प्स के सुदूर उत्तरी किनारों पर नॉयश्वानश्टाइन क़िले को एक निवास के तौर से, तथा संगीतकार रिशार्ड वागनर के सम्मान में भी नियुक्त किया, जिनकी उन्होंने बहुत प्रशंसा की। तीन पंखों वाला परिसर 1869 और 1892 के बीच की नव-रोमनेस्क शैली में एडवर्ड रीडल की योजनाओं के आधार पर निर्मित गया था। मध्यकालीन नाइटों के क़िले इसके वास्तु आधार थे। सिंहासन कक्ष, शयनकक्ष और मंत्री कक्ष विशेषतः उल्लेखनीय हैं।
लुडविग द्वितीय ने क़िले के लिए अपने व्यक्तिगत धन से महल के लिए पैसा दिया। क़िला राजा का एक निजी निवास होने वाला था, लेकिन वह 1886 में मर चुके थे, जिसके बाद इसे जनता के लिए खोला गया था।Bayerisches Staatsministerium der Finanzen 2005 तब से, 6.1 करोड़ से अधिक लोगों ने नॉयश्वानश्टाइन क़िले का दौरा किया है।Bayerisches Staatsministerium der Finanzen 2009 ग्रीष्म में प्रतिदिन 6,000 के साथ वार्षिक 13 लाख से अधिक लोग आते हैं।Bayerisches Staatsministerium der Finanzen 2008 क़िला निर्देशित पर्यटन के माध्यम से आम जनता के लिए खुला है।
सन्दर्भ
श्रेणी:Articles with hAudio microformats
श्रेणी:सीएस1 जर्मन-भाषा स्रोत (de)
श्रेणी:विकिडेटा पर उपलब्ध निर्देशांक
श्रेणी:जर्मनी में विश्व धरोहर स्थल