Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

छोटी जंगली मुर्गी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

छोटी जंगली मुर्गीanonymous Indian Bird Names ENVIS centre BNHS http://www.archive.org/details/IndianBirdNames Open Library ०७ सितम्बर २०१३ ६९ https://web.archive.org/web/20130403214820/http://archive.org/details/IndianBirdNames 3 अप्रैल 2013 liveGalloperdix spadicea RED SPURFOWL NHOLE.png मादा LC iucn3.1 BirdLife International 100600232 Galloperdix spadicea 2012 ०७ सितम्बर २०१३ जंतु रज्जुकी पक्षी गॉलिफ़ॉर्मिस फ़ॅसिनिडी पर्डिसिनी गैलोपर्डिक्स जी. स्पेडिसी गैलोपर्डिक्स स्पेडिसी (ग्मॅलिन, १७८९) छोटी जंगली मुर्गी.jpg आवास का क्षेत्र छोटी जंगली मुर्गी (Red Spurfowl) (Galloperdix spadicea) फ़ीज़ेन्ट कुल का पक्षी है जो भारत का ही मूल निवासी है। इसकी पूँछ तीतर (जो स्वयं फ़िज़ेन्ट कुल का पक्षी है) की तुलना में लंबी होती है और जब यह ज़मीन पर बैठा होता है, तो इसकी पूँछ साफ़ दिखाई देती है। हालांकि इसका मुर्गी से दूर का भी संबन्ध नहीं है, लेकिन भारत में इसे जंगली मुर्गा ही माना जाता है। अन्य नाम भारत की अन्य भाषाओं में इस पक्षी के नाम इस प्रकार हैं:- गुजराती - चोखरा मराठी - चकोतरी, कोकतरी, कस्तूर तमिल - सरावा, सरावू कोझी, चकुट्टी कोझी तेलुगु - येर्रा कोडी, जिता कोडी मलयालम - मुल्लन कोझी, थविट्टु-थलयन कट्टुकोझी कन्नड़ - चाचु कोलि विवरण RedSpurfowlCall2.ogg कलरव छोटी जंगली मुर्गी की बोली right इस पक्षी के नर और मादा चेहरे और उसके आस-पास थोड़ा भिन्न दिखते हैं। नर की लंबाई ३५ से ३७ से.मी. और वज़न ३४० से ३७० ग्राम होता है जबकि मादा का आकार छोटा होता है और वह कम ही ३३ से.मी. की लंबाई पार कर पाती है। नर की टांगों में दो से तीन नुकीले नाख़ून-नुमा उभार होते हैं और मादा की टांगों में एक से दो उभार होते हैं, जिससे इसको इसका अंग्रेज़ी नाम Spurfowl मिला है। आवास यह पक्षी भारत में ही पाया जाता है जहाँ यह गंगा के दक्षिण में ही देखा गया है और मध्य भारत में भी कम ही देखने को मिलता है जबकि दक्षिण भारत में इसकी आबादी काफ़ी है और स्थिर भी है। यह घने जंगलों और बांस के इलाकों में रहना पसन्द करता है। रात को आराम के लिए यह पेड़ों की शाखाओं की शरण लेता है।Jerdon T.C. The Birds of India १८६४ III Calcutta George Wyman and Co. ५४३ आहार यह विभिन्न प्रकार के अनाज एवं बीज खाता है और छोटे कीड़े इसे बहुत पसन्द हैं। यह भोजन के लिए खुले में आना पसन्द नहीं करता है और घने झुरमुट में ही अपना भोजन ढूंढ लेता है। प्रजनन यह मार्च और अप्रैल के महीनों में प्रजनन करता देखा गया है। इन्हें भी देखें तीतर सन्दर्भ श्रेणी:भारत के पक्षी श्रेणी:तीतर