Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उड़न साँप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

300px|right|thumb|'उड़ने वाला' साँप (क्रिसोपिली आर्नेटा) उड़न साँप क्रिसोपिली (Chrysopelea) जीनस के साँप हैं जो बहुत कम विषैले होते हैं और मनुष्यों के लिए हानिरहित है। ये दक्षिण-पूर्वी एशिया, दक्षिणी चीन, भारत और श्रीलंका में पाए जाते हैं। भारत में ये मध्य भारत, बिहार, उड़ीसा और बंगाल में अधिक पाए जाते हैं। यह बहुत तीव्र गति से चलने की क्षमता रखता है जो इसकी विशिष्टता है। यह अपने शरीर को फुलाकर तथा शरीर को एक विशेष आकार देकर एक डाल से दूसरी डाल पर ग्लाइड कर जाता (कूद जाता) है। इसीलिए इसे 'उड़न साँप' का भ्रामक नाम दिया गया है। यह इस तरह कूदता चलता है मानो उड़ रहा हो। इनका रंग ऊपर से हल्का पीलापन लिए हुए हरा होता है। नियमित दूरियों पर काले रंग की आड़ी पट्टियाँ रहती हैं जो काले सीमांतोंवाले शल्कों के कारण बनी होती हैं। अधरशल्क हरे होते हैं। सिर काला होता है जिसपर साथ साथ पीले या हल्के हरे रंग को आड़ी पट्टियाँ तथा कुछ धब्बे होते हैं। यह साँप छिपकलियों, छोटे स्तनियों, पक्षियों, छोटे साँपों और कीटों को खाता है। यह घरों के आस पास भी कभी कभी दिखाई देता है। यह अंडप्रजक है। यह कभी कभी पेड़ की शाखाओं से लटका भी देखा गया है। बाहरी कड़ियाँ आश्चर्यचकित कर देते हैं उड़ने वाले साँप Flying Snake Home Page naturemalaysia.com's flying snake page Flying Snake Video w/embellished info Researchers reveal secrets of snake flight श्रेणी:भारतीय जन्तु श्रेणी:सर्प