411 REFERENCE · Wikipedia
संगमरमर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|220px|ताजमहल, एक विश्व प्रसिद्ध स्मारक, जो कि प्रेम हेतु सृजित है, एक संगमरमर में तराशी कलाकृति
thumb|120px|right|रोमन देवी, वीनस की मूर्ती
संगमरमर या मरमर एक कायांतरित शैल है, जो कि चूना पत्थर के कायांतरण का परिणाम है। यह अधिकतर कैलसाइट का बना होता है, जो कि कैल्सियम कार्बोनेट (CaCO3) का स्फटिकीय रूप है। यह शिल्पकला के लिये निर्माण अवयव हेतु प्रयुक्त होता है। इसका नाम फारसी से निकला है, जिसका अर्थ है मुलायम पत्थर।
संग-पत्थर, मर्मर-मुलायम = मुलायम पत्थर।
इसके नाम पर स्थानों के नाम भी हैं, जैसे:
मार्ब्ल आर्च, लंदन
सी ल माइनेस्सोटा,मार्ब्ल कोलोरैडो
मार्ब्ल हिल, मैनहैटन, न्यू यॉर्क शहर आदि।
विश्वविख्यात ताजमहल भी मकराना , राजस्थान के संगमरमर पत्थर का बना हुआ है । एल्जिन मार्बल के संगमरमर शिल्प जो कि ब्रिटिश संग्रहालय में प्रदर्शित हैं।
मूल
225px|thumb|left|संगमरमर.
संगमरमर एक कायांतरित चट्टान है जिसका निर्माण अवसादी कार्बोनेट चट्टानों के क्षेत्रीय और कभी कभी संपर्क कायांतरण के फलस्वरूप होता है। यह अवसादी कार्बोनेट चट्टानें चूना पत्थर या डोलोस्टोन, या फिर पुराना संगमरमर हो सकती है। कायांतरण की इस प्रक्रिया के दौरान मूल चट्टान का पुनर्क्रिस्टलीकरण होता है। अवसादी निक्षेपों से संगमरमर बनने की इस प्रक्रिया में उच्च तापमान और दबाव के चलते मूल चट्टान मे उपस्थित किसी भी प्रकार के जीवाश्मिक अवशेष और चट्टान की मूल बनावट नष्ट हो जाती है।
संगमरमर के प्रकार
1. सफेद संगमरमर-मकराना, जबलपुर
2. रंगीन संगमरमर-ग्वालियर
3. छितदार संगमरमर- सिवनी, बालाघाट
सन्दर्भ
श्रेणी:संगमर्मर
श्रेणी:पत्थर
श्रेणी:नक्काशी
श्रेणी:शैलें
श्रेणी:स्थापत्य कला