Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

झाझी रामपुरा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

झाझी रामपुरा Jhajhi Rampura झाझीरामपुरा 12.JPG झाझी रामपुरा झाझी रामपुरा India Rajasthan 27.147 76.620 inline, title राजस्थान में स्थिति देश प्रान्त राजस्थान ज़िला दौसा ज़िला तहसील बसवा 889 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड झाझी रामपुरा (Jhajhi Rampura) भारत के राजस्थान राज्य के दौसा ज़िले की बसवा तहसील में स्थित एक गाँव है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990 विवरण यह अलवर ज़िले की सीमा के निकट स्थित है और आस्था का एक प्रमुख केन्द्र है। यह अपने शिव मंदिर, जिसे श्री ग्यारह रूद्र महादेवके नाम से जाना जाता है, और इसके समीप स्थित गोमुख कुण्ड के लिये प्रसिद्द है। इस स्थान की सेवा पूजा यहां के प्रधान पुजारी श्री कैलाश अवस्थी जी के परिवार द्वारा की जाती है गौमुख एवं अन्य जलकुण्ड जयपुर स्थित प्रसिद्ध गलता तीर्थ के समान ही यहाँ भी गौमुख से जलधारा का निरंतर प्रवाह होता रहता है जिसमें किसी बडे तीर्थ के समान ही लोग स्नान करते हैं, अर्ध्य देते हैं तथा पात्रों में भरकर अपने घर भी ले जाते हैं। गौमुख से निकलकर जल मर्दाना कुण्ड में प्रवाहित होता है। यह कुण्ड लगभग 5 फ़ीट गहरा है जिसमें लोग स्नान करते हैं। झाझीरामपुरा जैसी पावन धरा पर एक कमलकुण्ड भी है जिसमें वर्षभर कमल खिलते हैं। अन्य प्रमुख मंदिर एवं देवस्थान झाझीरामपुरा धाम में संकटमोचन हनुमान मंदिर, देवनारायण मंदिर, मीन भगवान मंदिर, दिगम्बर जैन मंदिर,अट्टा हनुमान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर अर्जुन दास जी का मंदिर आदि प्रमुख मंदिर भी स्थित हैं। मेला झाझीरामपुरा धाम में वैसे तो लोगों की आवाजाही बनी ही रहती है, लेकिन फ़िर भी यहाँ एक वार्षिक मेले का आयोजन हिंदू कैलेंडर के अनुसार श्रावण मास में किया जाता है। यहाँ श्रावण मास के सोमवार (वन सोमवार) का खास महत्त्व है। श्रावण मास में यहाँ लोगों का जमघट दिखाई देता है एवं विभिन्न प्रकार की दुकानें प्रसाद, पूजन-सामग्री आदि से सजी हुई नजर आती हैं। आवागमन दौसा जिले के बांदीकुई से बसवा की दूरी महज 13 किलोमीटर है एवं लगभग इतनी ही दूरी अलवर जिले के राजगढ से है। बसवा से झाझीरामपुरा लगभग पाँच-छः किलोमीटर दूर स्थित है। बसवा तक गंगापुर-अलवर मेगा हाईवे से जाया जा सकता है तथा बसवा से झाझीरामपुरा तक ग्रेवल सडक है। बसवा रेलवे स्टेशन भी है जहाँ पैसेंजर गाड़ियों का ठहराव भी है। चित्रदीर्घा इन्हें भी देखें दौसा ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:राजस्थान के गाँव श्रेणी:दौसा ज़िला श्रेणी:दौसा ज़िले के गाँव